झपटमारों ने हाथ पांव बांधकर नहर में फेंका या ओर कोई वजह से की गई है जयपाल की हत्या| Hisar News

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 

साउथ बाइपास Hisar नहर में हाथ-पैर बंधे मिले मृतक की हुई पहचान, हत्या का केस दर्ज

 

Hisar News : हिसार साऊथ बाईपास के नजदीक बालसमंद रोड़ स्थित नहर में मिले मृतक की पहचान हो गई है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि हत्यारों ने हाथ-पैर बांधकर जयपाल को नहर में फैंक दिया। मामला छीनाझपटी के प्रयास का है या कुछ ओर, पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

 

Hisar South Bypass Balsamand Road Canal Jaipal Murder Case

जानकारी के अनुसार जयपाल गाजियाबाद (यू.पी.) का रहने वाला था और वह अविवाहित था। वह करीब 13 साल से कैमरी रोड स्थित चन्द्रलेन कॉलोनी में निर्भय सांगवान के आवास पर सेवादार के तौर पर काम करता था। वह रोज सुबह सैक्टर 16-17 के ओवरब्रिज के पास नहर की पटरी की तरफ घूमने जाता था। वह शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे घूमने के लिए निकला, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। बताते हैं कि जयपाल फोन नहीं रखता था। लेकिन उसका फोन नहीं मिला। उसकी गुमशुदगी का केस सिविल लाइन में दर्ज कराया गया था। सदर थाना पुलिस ने शनिवार को दोपहर बाद सूचना मिलने पर बालसमंद रोड के नजदीक नहर से एक अज्ञात बुजुर्ग का शव कब्जे में लिया था। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर नहर के अंदर पानी से शव निकालकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। सिविल लाइन पुलिस ने पता चलने पर सदर थाना पुलिस से संपर्क किया। तब जाकर उसकी पहचान हुई। सूचना मिलने पर गाजियाबाद से उसके परिवार के लोग रविवार हिसार पहुंचे। ( Hisar blind murder

हत्या में कहीं झपटमार तो शामिल नहीं

जयपाल की हत्या के कारण को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। सुबह-सुबह आखिर ऐसा क्या हुआ कि हत्यारों ने हाथ-पैर बांधकर उसे नहर में फेंक दिया। एक बात तय लग रही है कि हाथ-पैर बांधकर उसे नहर में फैंकने वालों की संख्या 2 से अधिक है। मामला छीनाझपटी के प्रयास का है या कुछ ओर। पुलिस छानबीन कर रही है। वैसे ओवरब्रिज के पास छीनाझपटी की कई वारदात हो चुकी हैं।

 

मृतक की पहचान चन्द्रलेन कॉलोनी हिसार निवासी 63 वर्षीय जयपाल (63) के तौर पर हुई है। किसी ने हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे नहर में फैंक दिया था, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। वह मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला था। मृतक शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे घूमने की बात कहकर कैमरी रोड पर नहर के साईफन की तरफ गया था, मगर लौटा नहीं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ दर्ज गुमशुदगी के केस में हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने की धारा जोड़ दी है।


Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Today latest News Haryana

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Today latest News Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading