Haryana hansi News Jat Regiment soldier missing
हांसी जिले के गांव पेटवाड़ का रहने वाला फौजी अज्ञात परिस्थितियों में ( Soldier Missing ) लापता हो गया। फौजी जाट रेजीमेंट पन्नवाला जम्मू में तैनात था। फौजी छुट्टी काटकर घर से जम्मू के लिए रवाना हुआ था लेकिन रास्ते में ही लापता हो गया। फौजी के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके फौजी की तलाश शुरू कर दी है।
नारनौंद पुलिस थाने ( police station narnaund) में दी शिकायत में पेटवाड़ गांव के रहने वाले जगदीश चंद्र ने बताया कि उसका बेटा दीपक कुमार आर्मी की 14 जाट रेजीमेंट में नौकरी करता है। इन दिनों उसकी ड्यूटी जम्मू के पन्नवाला सेक्टर स्थित 14 जाट रेजीमेंट में है। 8 अप्रैल को उसका बेटा दीपक अपनी बटालियन से छुट्टी लेकर घर पर आया हुआ था और छुट्टी पूरी होने पर 24 मई को घर से वह जम्मू के पन्नवाला के लिए रवाना हुआ था। ( Narnaund News )
ड्यूटी पर जा रहा फौजी लापता

शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 मई को जम्मू के पन्नवाला स्थित 14 जाट रेजीमेंट से उनके पास फोन आया कि उनका बेटा दीपक कुमार अभी तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। जब उन्होंने उसके मोबाइल फोन पर फोन मिलाया तो उसका फोन भी बंद मिला। इससे पहले भी वह दीपक कुमार जब रास्ते में था तो वह उसके मोबाइल पर संपर्क करते रहे लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। ( Hansi News Today )

जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर अपने बेटे फौजी दीपक कुमार की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं से भी कोई अता-पता नहीं चला। फौजी दीपक कुमार के पिता ने बताया कि उसके बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कहीं पर छुपा लिया है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उसके बेटे की तलाश की जाए। ( Haryana News Today )
लापता फौजी का हुलिया
हुलिया इस प्रकार है- रंग गोरा, कद लगभग 5 फुट 10 इंच, उम्र करीब 33 साल, कपडे हरे रंग की टी शर्ट, नीले रंग की पेन्ट, काले रंग के जुते पहने हुये है और साथ में दो बैग लिये हुये है जिसमे एक आर्मी रंग का बैग है।