Hisar News : हिसार नहर में मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान, ये मिली निशानियां

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Syahdwa nahar me mila mahila ka shav

Hisar News : हिसार जिले के गांव से स्याहड़वा पंप हाउस के पास एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को बाहर निकाल कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के काफी प्रयासों के बावजूद भी मृतक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

 

 

हिसार पुलिस को सूचना मिली थी कि स्याहड़वा पंप हाउस के पास नहर में एक महिला का शव मिला है। इसकी सूचना मिलते ही मंगाली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से मृतका का के शव को बाहर निकाल।

 

Hisar News : हिसार नहर में मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान, ये मिली निशानियां
स्याहड़वा पंप हाउस के पास नहर में मिला महिला का शव।

मृतका का शव काफी दिनों तक पानी में रहने के कारण उसके हाथ और पांव की चमड़ी गल चुकी है और शरीर फुला हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग भी पंप हाउस पर पहुंच गए लेकिन काफी लोगों से पहचान करवाने के बावजूद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई।

Hisar police ने नहर में मिले महिला के शव की सूचना अन्य पुलिस थानों के साथ-साथ आसपास के गांव में दी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के मुताबिक उसे मृतक महिला ने अपने नाक में नथली पहनी हुई है और उसके बांए हाथ पर अंगूठे के पास ओम लिखा हुआ है।

 

  आजाद नगर police station Hisar के साथ-साथ अन्य पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामले खंगालने में लगी हुई है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि अगर कोई इससे संबंधित महिला को पहचानता है तो वह हिसार सिविल अस्पताल के साथ-साथ आजाद नगर पुलिस थाना और मंगाली पुलिस चौकी में संपर्क कर सकता है।


Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Related Posts

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading