Verification: eefe237ed2c24d7f

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में SBS School Madha के खिलाड़ियों का दबदबा

0 minutes, 17 seconds Read

Hisar table tennis pratiyogita SBS School Madha

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में SBS School Madha के लड़कियों के बाद लड़कों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

Narnaund News : SBS School Madha के छात्र शिक्षा के साथ-साथ स्कूल में होने वाली अन्य गतिविधियों में भी शानदार प्रदर्शन कर ग्रामीण अंचल के गौरव को बढ़ा रहे हैं। जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल माढ़ा के लड़कियों के बाद लड़कों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस जिला क्षत्रिय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

 


SBS School Madha की लड़कियों ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया था, अब उसके बाद लड़कों ने भी अंडर 17 आयु वर्ग तथा अंडर-19 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 6 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्लेक्शन हुआ है।

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में SBS School Madha के खिलाड़ियों का दबदबा
SBS School Madha : जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल माढ़ा के विजेता खिलाड़ी।

 


इसमें अंडर 17 आयु वर्ग में स्कूल के गौरांश ने फाइनल में हिसार के शुभम को हराकर पहला स्थान हासिल किया।  SBS School Madha के सनी ने दक्ष को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। दक्ष चौथे स्थान पर रहा। अर्पित ने पांचवा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग में एस० बी० एस० स्कूल माढा के दीपक ने हिमांशु को हराकर पहला, हिमांशु ने दूसरा, रोहन ने तीसरा, विवेक ने चौथा स्थान हासिल किया तथा हर्ष ने पांचवा स्थान हासिल किया।

 

img 20250819 wa00038721767409746718368


SBS School Madha के डायरेक्टर डॉ0 सुनील चहल ने बताया कि स्कूल में स्कूल की कुल 10 में से 6 स्कूल के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्लेक्शन हुआ अब जिसका आयोजन किया शिक्षा विभाग द्वारा 8 से 10 सितंबर को फतेहाबाद में करवाया जाना है।

 

 

साइंस प्रतियोगिता में SBS School Madha के सुकोमल रही तीसरे स्थान पर

साइंस प्रतियोगिता में SBS School Madha के सुकोमल रही तीसरे स्थान पर

उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं स्कूल में कारवाई जाती हैं जिसका परिणाम हमें देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर साइंस प्रतियोगिता में भी स्कूल की दसवीं की छात्रा सुकोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया था वह भी अब जिला स्तरीय साइंस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी जिसका आयोजन हिसार में किया जाना है।


इस अवसर पर स्कूल में इनके कोच संदीप, रवि, शिक्षा, जय भगवान, विजय, विकास, नीतू, मंजू, बलजीत, रमेश, नरेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।

 

SBS School Madha Hisar
SBS School Madha Hisar

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *