jind Julana News youth body found his friend house murder allegation
Jind Julana News : जींद जिले के जुलाना में दोस्त के घर गए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की बहन ने उसके दोस्त और उसकी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या कर दी गई और इसकी जानकारी छुपाने का प्रयास किया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
जींद में तीन बहनों के इकलौते भाई की दोस्त के घर संदिग्ध मौत

जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव हाथवाला निवासी ज्योति ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और घर में उसकी मां, वो तीन बहने और सबसे छोटा भाई रहते थे। 26 दिसंबर को उसके भाई विनोद के पास उसके दोस्त का फोन आया कि गांव में मौत हो गई है और शौक जताने के लिए बुलाया था। ( Latest News Jind Haryana )
शौक जताने के बहाने बुलाकर हत्या करने का आरोप
गांव हथवाला निवासी ज्योति ने बताया कि 26 दिसंबर को अपने दोस्त के फोन आने के बाद उसका भाई विनोद घर से निकला था। उसका भाई ना ही तो रात को घर आया और ना ही 27 दिसंबर को घर पहुंचा। 27 दिसंबर को वह अपने भाई की तलाश करते हुए गांव झमोला पहुंची। झमोला में साहिल के घर पर जब साहिल और उसकी पत्नी से विनोद के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ( Haryana Breaking News Today )
जुलाना में दोस्त के घर बेड पर मिला शव
ज्योति ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो एक बेड पर उसका भाई बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उसके हिसाब से थम चुकी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। ज्योति का आरोप है कि उसके भाई की हत्या उसके दोस्त साहिल उर्फ इल्लू और उसकी पत्नी ने की है। ज्योति का आरोप है कि साहिल उर्फ़ इल्लू और उसकी पत्नी ने साजिश के तहत विनोद की हत्या की है।
ज्योति ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंचे गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फौरेंसिक टीम में भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने ज्योति के शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ज्योति की शिकायत पर अमित की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए सबूतों से क्या तथ्य सामने आते हैं उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा आज के ताजा समाचार पढ़ें –
रोहतक से लेकर कैथल तक ठगों का आतंक, उचाना पुलिस ने दो दबोचे, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा,