Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद में सनसनी! दोस्त के घर बेड पर मिला युवक का शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप, Jind Julana News

0 minutes, 12 seconds Read

jind Julana News youth body found his friend house murder allegation

Jind Julana News : जींद जिले के जुलाना में दोस्त के घर गए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की बहन ने उसके दोस्त और उसकी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या कर दी गई और इसकी जानकारी छुपाने का प्रयास किया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

जींद में तीन बहनों के इकलौते भाई की दोस्त के घर संदिग्ध मौत

जींद में सनसनी! दोस्त के घर बेड पर मिला युवक का शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप, Jind Julana News
जुलाना क्षेत्र के गांव झमोला में दोस्त के घर में बेड पर पड़ा विनोद का शव।

जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव हाथवाला निवासी ज्योति ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और घर में उसकी मां, वो तीन बहने और सबसे छोटा भाई रहते थे। 26 दिसंबर को उसके भाई विनोद के पास उसके दोस्त का फोन आया कि गांव में मौत हो गई है और शौक जताने के लिए बुलाया था। (  Latest News Jind Haryana )

 

शौक जताने के बहाने बुलाकर हत्या करने का आरोप

गांव हथवाला निवासी ज्योति ने बताया कि 26 दिसंबर को अपने दोस्त के फोन आने के बाद उसका भाई विनोद घर से निकला था। उसका भाई ना ही तो रात को घर आया और ना ही 27 दिसंबर को घर पहुंचा। 27 दिसंबर को वह अपने भाई की तलाश करते हुए गांव झमोला पहुंची। झमोला में साहिल के घर पर जब साहिल और उसकी पत्नी से विनोद के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ( Haryana Breaking News Today )

जुलाना में दोस्त के घर बेड पर मिला शव

ज्योति ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो एक बेड पर उसका भाई बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उसके हिसाब से थम चुकी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। ज्योति का आरोप है कि उसके भाई की हत्या उसके दोस्त साहिल उर्फ इल्लू और उसकी पत्नी ने की है। ज्योति का आरोप है कि साहिल उर्फ़ इल्लू और उसकी पत्नी ने साजिश के तहत विनोद की हत्या की है।

 

ज्योति ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंचे गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फौरेंसिक टीम में भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने ज्योति के शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जींद में सनसनी! दोस्त के घर बेड पर मिला युवक का शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप, Jind Julana News
Police station julana

इस संबंध में जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ज्योति की शिकायत पर अमित की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ‌ अमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए सबूतों से क्या तथ्य सामने आते हैं उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा आज के ताजा समाचार पढ़ें –

रोहतक से लेकर कैथल तक ठगों का आतंक, उचाना पुलिस ने दो दबोचे, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा,

राखीगढ़ी महोत्सव की ताजा अपडेट, महोत्सव का आज आखिरी दिन,

खुशी नर्सिंग कॉलेज विवाद फिर गहराया, 5 डिग्री सेल्सियस में रात भर खुले आसमान के नीचे डटी रही छात्राएं, जाने रविवार को क्या है इस धरने में खास,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *