Latest News Hansi New District in Haryana
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Latest News Hansi : हरियाणा में मंगलवार को 23 वां जिला अस्तित्व में आ सकता है। इसके लिए हिसार जिला प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने रैली स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी प्रतिनिधित्व कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं विधायक विनोद भयाना का चेहरा भी हांसी को जिला बनाने की घोषणा को लेकर उत्साहित नजर आ रहा हैं।
हांसी को जिला ( Hansi New District in Haryana ) बनाने को लेकर पिछले काफी समय से मांग की जा रही है। हांसी शहर सदियों पुराना है और हांसी की धरोहर के किस्से भी काफी फेमस हैं। लेकिन आजाद भारत के बाद से हांसी आज तक जिले के रूप में अस्तित्व में नहीं आया है। कभी हंसी के किले से राजा की सियासत पूरे इलाके में चलती थी। हांसी का बड़सी गेट आज भी अपने शहर के अस्तित्व की पहचान रखे हुए हैं। समय-समय पर पिछले कई सालों से स्थानीय लोग जिला बनाने की मांग उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हांसी दौरे के दृष्टिगत धारा-163 रहेगी लागू
हिसार डीसी महेंद्र पाल ने 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हांसी दौरे के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में वर्णित प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल को ड्रोन नियम 2021 के तहत रेड जोन घोषित करते हुए निषेधाज्ञा के आदेश पारित किए गए हैं।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय सशस्त्र, किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने, खुले पेट्रोल-डीजल की बोतल/केन इत्यादि में रखने तथा वीवीआईपी मार्ग के कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्रोन उड़ाने व 75 मीटर के दायरे में सडक़ के दोनों तरफ कोई भी वाहन खड़ा करने को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।
इस आदेश को जिला हिसार की प्रशासनिक वेबसाइट https://hisar.gov.in/hi/ पर अपलोड किया गया है। उपरोक्त आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो वह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 व अन्य प्रावधानों के तहत दण्ड का भागी होगा।
हांसी के विधायक ( Hansi MLA ) विनोद भयाना ने भी मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा पटल पर भी जिला बनाने की मांग की गई है। साथ ही करीब एक सप्ताह पहले हरियाणा सरकार द्वारा जिला सब तहसील तहसील और उप मंडल बनाने को लेकर गठित की गई कैबिनेट कमेटी की मीटिंग में भी विधायक विनोद राणा पहुंचे थे। इस मीटिंग के बाद फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि इस बार हंसी को पूर्ण जिले का दर्जा मिल जाएगा।
सूत्रों से पता चला है कि हांसी को जिला बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग ने जिले का मानचित्र ( Hansi district map ) भी तैयार कर लिया है। मेरी जानकारी के मुताबिक कि मानचित्र में हांसी पुलिस जिला के एरिया को ही फिलहाल शामिल किया गया है और जरूरत पड़ने पर इसमें दूसरे एरिया को भी शामिल किया जा सकता है।
हांसी जिला के अंतर्गत हांसी उपमंडल, नारनौंद उपमंडल के अलावा बास तहसील के गांवों को शामिल किया गया है। जबकि भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र के काफी गांव हांसी जिले में शामिल होने पर अपनी रजामंदी दे चुके हैं। लेकिन इस पर अंतिम मोहर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लगनी बाकी है और वो इस पर क्या फैसला लेते हैं उसके लिए हमें मंगलवार दोपहर तक इंतजार करना होगा। अगर मुख्यमंत्री हांसी को जिला घोषित कर देते हैं तो क्षेत्र में विकास की कोई कमी रहेगी। क्योंकि नया जिला बनने के बाद विशेष पैकेज से हांसी एरिया का विकास करवाया जाएगा।
हरियाणा सरकार हांसी को पहले ही पुलिस जिला बनाकर साफ कर चुकी है कि आने वाले समय में हांसी को पूर्ण रूप से जिले का दर्जा दिया जाएगा। वहीं भाजपा और संघ में भी इसे जिला बनाने के अपनी कवायद पहले से ही तेज हरि झंडी दे दी थी और भाजपा ने हिसार से अलग हांसी का अलग जिला अध्यक्ष नियुक्त कर अलग से संगठन बनाया हुआ है। ऐसे में हांसी को जिला बनाने के चर्चाओं का बाजार पिछले एक सप्ताह से गर्माया हुआ है।
हांसी के विधायक ( Hansi MLA Vinod bhayana ) विनोद भयाना ने बताया कि जिला बनाने को लेकर उन्होंने अपनी पैरवी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिला बनाने को लेकर सरकार के जो भी मापदंड है उन्हें भी पूरा किया गया है और राजस्व विभाग द्वारा हांसी पुलिस जिला के एरिया को ही जिले के एरिया में शामिल करने का मानचित्र तैयार किया गया है। इसमें प्राथमिक तौर पर हांसी, नारनौंद और बास तहसील के गांवों को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री की रैली स्थल का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यातायात व पार्किंग को लेकर पुलिस की एडवाइजरी

Hansi Breaking News : मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार की प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने रैली स्थल का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
पुलिस अधीक्षक हांसी ने बताया कि रैली स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों व वॉच टावरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), रिजर्व फोर्स, महिला पुलिस बल तथा ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूप से तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से त्वरित व प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
रैली स्थल पर प्रवेश से पूर्व सुरक्षा जांच, बैरिकेडिंग, डॉग स्क्वॉड व मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सघन चेकिंग करने के बाद ही रैली स्थल में प्रवेश किया जाएगा। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, अफवाह या अव्यवस्था की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस कर्मी को देने की अपील की गई है।
हांसी पुलिस द्वारा रैली में पहुंचने वाले आमजन से अपील की गई है कि—
• हिसार व तोशाम की तरफ से आने वाले व्यक्ति रैली स्थल में तोशाम रोड़ की तरफ से प्रवेश करेंगे।
• दिल्ली, भिवानी व जींद रोड की तरफ से आने वाले व्यक्ति न्यू ऑटो मार्केट उत्तर दिशा की ओर से प्रवेश कर पाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
• हिसार की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा
- पुरानी ऑटो मार्केट
- राधा एन्क्लेव (बस स्टैंड हांसी के नजदीक) पुराना कारखाना अंबेडकर चौक हांसी
तोशाम की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा :- न्यू ऑटो मार्केट के पीछे इम्प्लाइज कॉलोनी
• भिवानी, दिल्ली व जींद की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा :-
नजदीक काली देवी चौक से भिवानी रोड न्यू ऑटो मार्केट के अंदर
पुलिस अधीक्षक हांसी ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित मार्गों, पार्किंग स्थलों व सुरक्षा जांच में सहयोग करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि रैली शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।









