पुलिस ने अवैध शराब भट्टी सहित भारी मात्रा में पड़ी देसी शराब
Latest News: नारनौंद पुलिस ने नशे पर लगाम लगाने के लिए अभियान छेड़ा हुआ है इसी के तहत गांव भकलाना से अवैध रूप से देसी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।
हथकढ़ शराब तैयार कर बेचने का काम
सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव भकलाना में अशोक कुमार उर्फ बाबा नि वासी धर्मखेड़ी जो की कच्ची शराब (हथकढ़) तैयार करके बेचने का काम करता है। जो अपने घर के आगंन मे लाहण की भट्टी से कच्ची शराब निकाल रहा है। तुरंत प्रभाव से दबिश दी जाए तो अवैध कच्ची शराब भट्टी व औजारो सहित सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस की टीम ने तुरंत ही अशोक कुमार उर्फ बाबा के मकान पर दबिश दी जहां पर सरंपच कृष्ण व चौकीदार बिलू की हाजरी मे घर की तलाशी ली गई तो घर के आंगन में एक भट्टी लगी दिखायी दी।
शराब तैयार करने की भट्टी के समान
जिसके उपर सिल्वर का बर्तन लगा हुआ था। जिससे उपर से एक रबङ की नाली से कच्ची शराब दो लीटर की बिसलैरी की पारदर्शी बोतल में भरी जा रही थी। जिसके पास एक सफेद शर्ट में नोजवान युवक खङा था जो पुलिस पार्टी को देखकर वहा से भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसको काबू कर लिया। आरोपित युवक की पहचान अशोक कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है पुलिस ने 5 लीटर अवैध रूप से तैयार की गई देसी शराब, 40 लीटर लाहन, शराब तैयार करने की भट्टी के समान को भी बरामद किया है। उसके खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।










