Man dies after being hit by train in Jind news in hindi
जींद में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शरीर के 12 टुकड़े हो गए और 500 मीटर दूर तक शव के टुकड़े रेलवे ट्रेक पर बिखरे पड़े दिखाई दिए। मृतक की पहचान रोहतक जिले के गांव खरक जाटान निवासी जयभगवान के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जींद के जुलाना क्षेत्र के गांव किलाजफरगढ़ में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जबदरस्त थी कि मृतक के शव के 12 टुकड़े हो गए और शव के टुकड़े रेलवे ट्रेक पर करीब 500 मीटर दूर तक बिखर गए। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव के टुकड़ों को समेट कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। लेकिन देर शाम तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई।

रेलवे पुलिस ने आसपास के पुलिस थानों सहित डिजिटल मीडिया पर भी मृतक की पहचान के लिए खबर को प्रकाशित करवाया। डिजिटल मीडिया पर खबर वायरल हुई तो रोहतक जिले के गांव खरक जाटान से भी एक परिवार किलाजफरगढ़ पहुंचा और घटना की जानकारी ली। उसके बाद परिवार के सदस्य जींद जीआरपी पुलिस के पास पहुंचे और नागरिक अस्पताल की मौर्चरी में रखे शव की शिनाख्त की।
मृतक के परिजनों ने बताया कि 59 वर्षीय जयभगवान खेतीबाड़ी का काम करता था और शुक्रवार की सुबह वो किसी काम से किलाजफरगढ़ गांव आया था और शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। जब उन्होंने डिजिटल मीडिया पर खबर को पढ़ा तो वो इसकी सूचना लेने के लिए पहुंचे तो सामने आया कि जयभगवान की ही मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई।

मृतक चार बच्चों का पिता था, जिनमें से तीन बेटियां व छोटा बेटा है। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं एक बेटी व बेटा अभी कुंवारे हैं। हादसा कैसे हुआ रेलवे पुलिस इसकी जांच करने में लगी हुई है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान के आधार पर कारवाई करते हुए शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।













2 thoughts on “Jind News: जींद में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शरीर के 12 टुकड़े, 500 मीटर तक बिखरे टुकड़े”