Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News : डबल रुपए वसूलने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

Narnaund double rupees Lene ka dabav mamla

Narnaund News : नारनौंद में रुपए देकर डबल रुपए वसूलने और ना देने पर धमकी देने के मामले में सीआईए नारनौंद पुलिस ने तीसरी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

दबाव व धमकी देकर रुपए वसुलने मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Narnaund CIA Police में तैनात एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर गत दिनो पहले वार्ड नंबर 10 नारनौंद निवासी नसीब पुत्र भीम को 60 हजार रुपए देकर उससे 90 हजार रुपए वसूल लिए और 15 हजार रुपए की दबाव व धमकी देकर मांग कर रहे थे। जिसके खिलाफ थाना नारनौंद में केस दर्ज किया गया था।

 

Narnaund CIA पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए भैणी अमीरपुर निवासी जसबीर उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार बेल पर रिहा किया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer