Narnaund minor tuti Gurana khanpur village vivad
Narnaund News : बारिश के कारण हुए जल भराव से बाढ़ का खतरा हरियाणा पर भी मंडरा रहा है। हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव में बारिश के बाद माइनर टूटने से हुए जल भराव के बाद दो गांव के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। खानपुर और गुराना गांव के लोगों के बीच शनिवार को जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Narnaund क्षेत्र के गांव गुराना में सिंघवा राघो माइनर टूट गई जिसके बाद ग्रामीणों के खेतों में भारी जल भराव हो गया। गुराना गांव के खेतों की तरफ से यह पानी खानपुर, सिंधड़, सिंघवा राघो की तरफ रुख कर गया। इसके बाद इन गांव में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए। शनिवार को खानपुर के काफी ग्रामीण बातचीत करने के लिए गुराना गांव पहुंचे। जब ग्रामीण आपस में बातचीत कर रहे थे तभी किसी ने पत्थर फेंक दिया। इसके बाद दोनों गांव के लोगों के बीच कहां सुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गांव के ग्रामीण टूटी हुई माइनर पर पहुंच गए।

गुराना खानपुर गांव के बीच का विवाद आग की तरह फैल गया। इसकी सूचना मिलते ही अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। दोनों गांव के ग्रामीण एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। रात भर इसकी काफी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। कुछ वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग पत्थरों से बचने के लिए गद्दों का प्रयोग करते दिखाई दिए। तनाव इतना बड़ा की को खून खराबे है पर उतारू हो गए। इस विवाद में दोनों पक्षों के करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पानी को लेकर हुए विवाद किसी सूचना मिलते ही Narnaund थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए माइनर और दोनों गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

गुराना गांव के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की रात को माइनर में दरार आ गई जिसकी वजह से उनके खेत जलमग्न होकर पानी का रोक दूसरे गांव की तरफ हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि माइनर के बीच में मिट्टी डालकर माइनर को बंद किया गया है। वही गांव खानपुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुराना गांव में बारिश की वजह से जल भरा हो गया है और ग्रामीणों ने अपने गांव व खेतों को बचाने के लिए माइनर को काट दिया है। पानी का भाव इतना तेज है कि उनके गांव में तेजी से पानी बढ़ रहा है। अगर समय रहते इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो उन्हें अपने घर छोड़कर यहां से पलायन करना पड़ेगा क्योंकि सब कुछ पानी अपनी चपेट में ले लेगा। इस पानी की चपेट में खानपुर, सिंधड़, सिंघवा राघो और घिराय गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।



