Narnaund News : नारनौंद से युवती घर से गायब, बिना बताए घर से निकली लड़की

By sunilkohar

Published On:

Narnaund News : नारनौंद से युवती घर से गायब, बिना बताए घर से निकली लड़की

---Advertisement---

Narnaund News: Milikpur Gaon Girl Missing ( मिलकपुर गांव से युवती लापता )

Narnaund News: नारनौंद क्षेत्र के गांव मिलकपुर से एक युवती घर से ही अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की बिना बताए घर से कहीं चली गई और काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

चार दिन बाद भी युवती का सुराग नहीं

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में हांसी जिले के गांव मिलकपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 29 सितंबर को घर पर ही थी कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे वो बिना किसी को कुछ कहे घर से कहीं चली गई। काफी देर तक उन्हें उनकी बेटी दिखाई नहीं दी तो उन्होंने घर सहित आसपास उसकी तलाश की, परंतु वो नहीं मिली।

बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बाद वो अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी बेटी की तमाम रिश्तेदारियों व जान-पहचान की जगहों सहित संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर चुके हैं। लेकिन आज तक उसका कहीं से कोई अता पता नहीं चला। नारनौंद थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Narnaund Politics: नारनौंद की राजनीति में पोस्टर वार: इनेलो, कांग्रेस और भाजपा के बीच AAP की एंट्री

Hisar Agriculture Fair: CM Nayab Saini ने किसानों को दी बड़ी सौगात, प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण पर जोर

हांसी समाचार : हांसी में पराली जलाने पर रोक के लिए 97 टास्क फोर्स कमेटियां गठित, खेतों पर रहेगी पैनी नजर

पेटवाड़ सेवा कैंप में 170 ग्रामीणों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

1 thought on “Narnaund News : नारनौंद से युवती घर से गायब, बिना बताए घर से निकली लड़की”

Leave a Comment