Verification: eefe237ed2c24d7f

Road Accident : नारनौंद उचाना रोड़ पर कार की टक्कर से महिला की मौत; बेकाबू कार माइनर में गिरी

0 minutes, 4 seconds Read

Narnaund Uchana Road Accident in Kheri jalab

Narnaund News : हिसार जिले के नारनौंद उचाना रोड ( Road Accident ) पर कार की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद कार चालक कार से नियंत्रण को बैठा और उसकी कार मसूदपुर माइनर में जा गिरी। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

शनिवार की शाम को नारनौंद उचाना रोड पर कुछ महिलाएं खेड़ी जालब गांव के पास मसूदपुर माइनर के नजदीक लकड़ी इक्ट्ठी करने में लगी हुई थी। इसी दौरान एक महिला को कार ने टक्कर मार दी। महिला को टक्कर करने के बाद कार चालक नियंत्रण को बैठा और उसकी गाड़ी मसूदपुर माइनर में जा गिरी।

 

गाड़ी की टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उसके साथ की महिलाओं ने राहगीरों की मदद से उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही खेती चोपड़ा चौकी से पुलिस हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मौर्चरी में रखवा दिया।

 

मृतक महिला की पहचान सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव बनवासा निवासी 37 वर्षीय शीला के रूप में हुई है। शिलाकली 15 दिन पहले अपने मायके गांव खेड़ी जालब आई थी। शनिवार के शाम को वह अपने पड़ोस की अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी इकट्ठा करने के लिए स्थित मसूदपुर माइनर के नजदीक गई हुई थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई और उसमें उसकी मौत हो गई। ‌

 

खेड़ी चौपटा चौंकी पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला शीला के बेटे सुनील ने आरोप लगाते हो बताया कि यह हादसा कार चालक की लापरवाही और तेज स्पीड की वजह से हुआ है। गाड़ी चालक इस हाथ से और उसकी मां की मौत का जिम्मेवार है। नारनौंद थाना पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके रविवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *