---Advertisement---

नारनौंद युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, बरवाला के दो होटल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund youth swallowed poisonous substance, case registered against two hotel operators of Barwala – Hansi News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

होटल संचालकों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

Haryana News Today : हिसार जिले के गांव मसूदपुर में एक युवक की अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों के ध्यान पर पुलिस ने बरवाला स्थित दो होटल संचालकों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव मसूदपुर के की युवक ने गांव के तालाब के पास अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निकल लिया जब इसकी सूचना उसके परिजनों को लगी तो उन्होंने उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में पहुंचा।

गांव मसूदपुर निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसके छोटे बेटे 19 वर्षीय अमन पिछले काफी समय से बरवाला के मन्नत होटल और पूजा होटल में काम किया था। जिसकी वजह से अमन की पूजा होटल के मालिक सुमित और सौरभ के साथ दोस्ती हो गई। 8 सितंबर को उसे फोन आया कि उसके बेटे अमन ने गांव के तालाब के पास जहरीला पदार्थ निकल लिया है तो वह तुरंत ही मौके पर पहुंचे तो देखा कि तालाब के पास अमन एक गुमाण में पढ़ा हुआ है तो उसे उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।

रामचंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह अमन को लेकर हिसार जा रहे थे तो रास्ते में अमन ने उसे बताया कि सुमित और सौरभ ने उसके साथ दोस्ती कर गद्दारी की है। क्योंकि सौरभ ने उसके नाम से किस्तों पर एक वॉशिंग मशीन और मोबाइल ले रखा है। अब वो उनकी किस्तें नहीं भर रहा। वहीं मन्नत होटल के मालिक अनिल कुंडू और केपी कुंडू ने भी उसके नाम से स्कूटी किस्तों पर ली हुई है। साथी अमन ने अपने पिता को बताया कि उन्होंने चार मोटरसाइकिल भी उसके नाम से ली हुई है और वह किसी भी चीज की किस्त जमा नहीं करवा रहे जिसके कारण लोन देने वाले उसे तंग कर रहे हैं और बार-बार कहने के बाद भी इन लोगों ने किस्त नहीं भरी और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।

हांसी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान पर सौरभ, अनिल कुंडू, केपी कुंडू के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपित युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer