---Advertisement---

किसानों की शहादत पर चुप रहने वाला, चुनाव में किसान हितैषी होने का कर रहा है ढोंग – Jassi Petwar

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

one who remains silent on the martyrdom of farmers is pretending to be a farmer-friendly person during elections – Jassi Petwar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानों की ना ही तो कोई सुध ली और ना ही 7:30 सौ किसानों की शहादत पर उनके मुंह से एक शब्द निकला और अब चुनाव के समय उन्हें किसानों की याद आई है। चुनाव के समय वोट हथियाने के लिए वह केवल किसान हितेषी होने का ढ़ोंग कर रहा है। उक्त शब्द कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ ने गांव राजपुरा, पाली, मसुदपुर , गामड़ा, खेड़ी चौपटा इत्यादि गांवों में ग्रामीणों से वोट की अपील करते हुए कहे।कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि आप लोगों के बीच में कांग्रेस पार्टी ने ऐसे प्रत्याशी को चुनावी दंगल में उतारा है जो पिछले काफी सालों से हमेशा आपके बीच रहा है और भाजपा ने पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को चुनाव मैदान में उतारा है जिसको आप पहले भी देख चुके हो। वह ना ही तो विधायक बनने के बाद हल्के की जनता के बीच पहुंचा और ना ही चुनाव हारने के बाद लोगों की सुध लेने के लिए उनके बीच आया। लेकिन दूसरी तरफ आपका अपना बेटा कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनावी दंगल में है जो हमेशा आपके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी धन-बल के दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं लेकिन हल्के की जनता ने उन्हें नकारा हुआ है और नारनौंद की जनता नकारे हुए व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करती।कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि मंत्री रहते हुए उन्होंने कभी हांसी जींद रेलवे लाइन के नाम पर झूठे लड्डू बटवाने का काम किया है तो कभी हिसार से सीधा जींद रास्ता बनवाने के नाम पर बड़े-बड़े पोस्टर लगवाए थे। लेकिन इन दोनों बड़े अकाउंट में से ना ही तो हांसी जींद रूट पर रेल की सीटी बजी और ना ही हिसार से राखी होते हुए सीधा जींद का हाईवे तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादे और झूठे लड्डू बांटना अब लोगों के समझ में आ चुका है और लोग भाजपा की झूठ की राजनीति से निजात पाना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और भाजपा प्रत्याशी भले ही पिछड़ा चुनाव हार गए हो लेकिन फिर भी प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार रही परंतु नारायण हल्के में पिछले 5 सालों से विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी। जबकि वह इतने बड़े अपने आप को कद्दावर नेता मानते हैं तो वह हल्के में विकास के कार्य रुकने नहीं देते और यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में भी अहम भूमिका निभा सकते थे।कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ के नेतृत्व में पूर्व सरपंच सुरजाराम, कर्मपाल शास्त्री, ओमप्रकाश, दलबीर,रणधीर, निहाल सिंह, धर्मपाल, कर्मबीर, शिवकुमार, राजबीर, शमशेर, बीरेंद्र, बिजेंद्र सिंह, मनजीत, सतीश इत्यादि ने भाजपा, इनेलो, जजपा को अलविदा कह कांग्रेस पार्टी में आस्था जताई।

 

रणधीर सिंह ने बताया कि वो पिछले 30 सालों से भाजपा पार्टी से जुड़ा हुआ था और भाजपा का एक सच्चा कार्य करता था लेकिन किसानों व खिलाड़ियों की अनदेखी करने और किसान विरोधी नीतियों के कारण वह आज भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा है और उसके साथ गांव के ऐसे दर्जनों परिवार भाजपा, जजपा और इनेलो को अलविदा कह रहे हैं।

Narnaund Election: कैप्टन अभिमन्यु को झटका; Jassi Petwar ने दिया झटका!

Sonipat me blast : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जलने से तीन की मौत, कई गंभीर

Bhiwani News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, मायके से ससुराल आते हुए लाई पुड़िया

Haryana News Today : इमरजेंसी के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला बुजुर्ग, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली में उठेगा चानौत टी विवाद का मुद्दा, दो महीने बाद भी नहीं हुआ पेयजल समस्या का समाधान

July 14, 2026
मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

July 13, 2026
छात्रों की आवाज़ दबाने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा, सरकार संसद से सड़क तक हर आवाज़ को कुचल रही है : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार के वादे जुमलों में बदले, कुमारी सैलजा ने राममंदिर में दान चोरी की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई

July 12, 2026
मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद विधायक पर साधा निशाना

मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने साधा निशाना

July 11, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer