Police raid busted illegal wine shop in Palwal
भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, अवैध शराब ठेकेदार फरार
Palwal News: पलवल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस अलर्ट पर है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत गदपुरी थाना पुलिस ने नंगला भीखू गांव के मोड़ पर चल रहे अवैध शराब के ठेके का भंडाफोड़ किया है। ठेके से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। इसके अलावा पांच अन्य स्थानों से भी पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर अवैध शराब बेचने वालों से पूछताछ की शुरू कर दी है।
जिला पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान ने बताया कि गदपुरी थाना प्रभारी प्रकाश चंद की टीम ने नंगला भीखू गांव के मोड़ पर अवैध रूप से चल रहे शराब ठेका से आबकारी विभाग के अधिकारी विरेंद्र सिंह की मौजूदगी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की 303 बोतल, देसी शराब की 76 बोतल व बीयर की 188 बोतल सहित कुल 567 बोतल बरामद की हैं, लेकिन ठेका संचालक व सेल्समैन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
वहीं, दूसरे मामले में गदपुरी थाना पुलिस ने दुधौला रोड़ पर नाकाबंदी कर कार में अवैध रूप से ले जा रही बोतल 24 पेटी, अध्वा 24 पेटी व पव्वा 20 पेटी देसी शराब सहित बहीन गांव निवासी जय प्रकाश को गिरफ्तार किया है। तीसरे मामले में चांदहट थाना पुलिस ने चांदहट गांव रहने वाले लाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 54 बोतल अंग्रेजी, 12 बियर व 6 बोतल देशी शराब बरामद की है।
चौथे मामले में शहर थाना पुलिस ने भाटिया कालोनी के रहने वाले कुंवर पाल को 24 देशी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पांचवें मामले में मुंडकटी थाना पुलिस ने औरंगाबाद गांव के हेमराज को 50 पव्वा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
छठे मामले में होडल थाना पुलिस ने होडल के रहने वाले महेश को अवैध रूप से बेचने के लिए अवैध रूप से रखे 48 पव्वा देसी व 24 पव्वा अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपी शराब तस्करों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। ठेका संचालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।
ये भी पढ़ें :- नीचे दी गई लाइन पर टच करें –
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें और शेयर करें,
हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर भीषण हादसा : 2 महिलाओं सहित 8 की मौत, गोगामेड़ी जा रहे श्रृद्धालुओं की गाड़ी को ट्राले ने पीछे से मारी टक्कर,
हिसार में बारिश से जलभराव, दिल्ली रोड़ पर शाम तक नहीं हुई पानी की निकासी, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन,
रोहतक में बाइक सवारों को केंटर ने कुचला, महिला की मौत, पति व मां गंभीर, महिला के शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे,
होटल में रुके दो युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार,
टूटी पड़ी सड़कें, हथीन से होडल-मथुरा मार्ग भी खस्ताहाल, सुध लेने वाला कोई नहीं, ग्रामीण परेशान,
Hansi News : दो बेटों के पिता पूर्व फौजी ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची कोर्ट, बास थाने में मामला दर्ज,
हांसी में 12 लाख की अफीम सहित तीन गिरफ्तार, झारखंड से खरीदकर लाए, जाने कहां कहां के रहने वाले हैं नशा तस्कर,
Hisar News : बुजुर्ग की बनाई अश्लील वीडियो, रुपये नहीं देने पर कर दी वायरल,