Verification: eefe237ed2c24d7f

Fatehabad News : रेप करने व अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला हिमाचल से गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

Raip and blackmailed photos viral case fatehabad    

Fatehabad News : फतेहाबाद में बलात्कार करने और फोटो वीडियो एडिट करके वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले में फतेहाबाद महिला पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए हिमाचल से आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच करने में लगी हुई है अगर इस मामले में किसी अन्य की संलिप्तता पाई जाती है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 


महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा ने जानकारी दी कि पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी खेमसिंह उर्फ राजू पुत्र रामदास, निवासी सरसाई, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), ने उसके साथ गलत काम किया और बाद में उसकी अश्लील फोटो व वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था।

 


शिकायत प्राप्त होते ही Fatehabad police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और नामजद आरोपी को दबोचने के लिए विशेष टीम गठित की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी खेमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना हवालात में बन्द किया गया।

 


महिला थाना पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है। साथ ही साइबर पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है ताकि यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सके।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *