Ramnagar disposal factory owner suicide in Karnal
Karnal News : करनाल में डिस्पोजल की फैक्ट्री के मालिक ने अज्ञात परिस्थितियों में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान रविंद्र मेहता के रूप में हुई है जोकि बैंक का कर्मचारी भी था और साथ में डिस्पोजल फैक्ट्री चलता था। फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला कर्मचारियों ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार रविंद्र ने करनाल के रामनगर एरिया में डिस्पोजल फैक्ट्री लगा रखी है। उसकी फैक्ट्री में काम करने, वाली कर्मचारी सीमा के दस्तावेजों के आधार पर 3-4 महीने पहले 12-13 लाख रुपए का लोन लिया था। सीमा रामनगर की रहने वाली है।
सीमा के परिजनों ने बताया कि भरोसे के चलते सीमा ने दस्तावेज दे दिए थे। बीते दिन बैंक के कुछ कर्मचारियों ने घर में आकर लोन की एवज में गिरवी रखे गहनों के नकली होने की बात कही। इस बात को लेकर सीमा का कहना है कि बैंक में काम करने वाले फैक्ट्री के मालिक रविंद्र सोमवार से परेशान थे और मंगलवार को 12 बजे आकर फैक्टरी बंद करने की बात की। बाद में रविंद्र द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाऊस में भेज दिया। रामनगर थाना में पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रविंद्र नाम के व्यक्ति ने फैक्ट्री में सुसाइड किया है।
दोपहर बाद रविंद्र ने कर्मचारियों की छुट्टी की और फिर बाहर के मेन गेट पर ताला लगाया और फिर अंदर छोटे दरवाजे से गए और अंदर से लॉक लगाकर सुसाइड कर लिया। एफ. एस. एल. टीम को मौके पर बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
1 thought on “Karnal News: डिस्पोजल फैक्टरी के मालिक ने फंदा लगाकर जान दी, दो दिन से था परेशान”