Ratia News Today : Fatehabad Crime News in Hindi
Ratia News Today : Fatehabad police SP सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान शहर थाना रतिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रतिया पुलिस टीम ने कॉमर्शियल मात्रा में नकली करंसी व नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को उसके रिहायशी मकान में छापेमारी कर काबू किया है। मकान से भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राम नगर कॉलोनी, वार्ड नंबर-14 रतिया स्थित मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी जंगीर राम, पुत्र पुन्नु राम, निवासी राम नगर कॉलोनी, रतिया को मौके से काबू किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या चिकित्सकीय पर्ची प्रस्तुत नहीं कर पाया और पूछताछ में नशीली गोलियां बेचने की बात स्वीकार की।
रिहायशी मकान से प्रतिबंधित दवाइयों, नकदी व अन्य सामान की बड़ी बरामदगी
तलाशी के दौरान आरोपी के मकान से कब्जे से Buprenorphine 0.4 mg एवं Naloxone 0.1 mg की कुल 40 प्रतिबंधित नशीली गोलियां (कॉमर्शियल मात्रा) बरामद हुईं। इसके अतिरिक्त मौके से
Pregabalin 300 mg की 225 गोलियां,
Tapentadol 100 mg की 420 गोलियां,
₹27,500 की नकदी,
08 मोबाइल फोन,
12 हाथ घड़ियां तथा अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना शहर रतिया में मुकदमा संख्या 302 दिनांक 27.12.2025, धारा 22(बी)/61/85 एनडीपीएस एक्ट व 180 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
हरियाणा आज के ताजा समाचार पढ़ें –
रोहतक से लेकर कैथल तक ठगों का आतंक, उचाना पुलिस ने दो दबोचे, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा,
राखीगढ़ी महोत्सव की ताजा अपडेट, महोत्सव का आज आखिरी दिन,
जींद में सनसनी, दोस्त के घर आए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,