---Advertisement---

Rewari News : रेवाड़ी में रेलवे पुल के पास शव मिलने से हड़कंप, पांच बहनों का इकलौता भाई था मृतक, सामान खरीदने आया था शहर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Rewari News: youth dead body found in Bawal             

Rewari News : रेवाड़ी जिले के बावल में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप गया। मृतक वीरवार को अपने गांव से खरीदारी करने के लिए शहर आया था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई और तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी ताजा समाचार: बावल में मिला शव

शुक्रवार की सुबह रेवाड़ी जिले के बावल में रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है कि युवक की मौत कैसे हुई है लेकिन अभी तक कोई भी तथ्य ऐसा सामने नहीं आया है कि जिसे उसकी मौत के तरीके की आशंका जताई जा सके। 

हरचंदपुर गांव के सिकंदर की मौत संदिग्ध 

मृतक युवक की पहचान रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी 35 वर्षीय सिकंदर के रूप में हुई है। ‌ जैसे ही सिकंदर की मौत का समाचार गांव में लगा तो मातम पसर गया। पुलिस द्वारा सिकंदर की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी तो उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। ‌ मृतक के परिजनों ने बताया कि सिकंदर वीरवार की सुबह घर से सामान लेने के लिए बावल शहर गया था। ‌ लेकिन देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटा। परी जिन्होंने उसकी काफी तलाश की परंतु रात भर उसके बारे में कोई पता नहीं चला और सुबह पुलिस से सूचना मिली कि सिकंदर की मौत हो गई है।

 

मृतक के परिजनों के मुताबिक सिकंदर के छह बड़ी बहनें हैं और वह उनका इकलौता भाई था। सिकंदर शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। सिकंदर की मौत कैसे हुई है अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। सिकंदर अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर गया है पिता दिल की बीमारी के मरीज बताया जा रहे हैं और इस बुढ़ापे में बेटे की जिम्मेवारियों का बोझ भी अब बुजुर्ग पिता के कंधों पर आ गया है।

 

बावल रेलवे पुल के पास शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है और मृतक के शरीर पर कोई चोट या अन्य हथियार से हमले की जांच कर रही है लेकिन प्रारंभिक दृष्टि से माना जा रहा है कि सिकंदर की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। मौत के असली कर्म का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

PM Shri Vidyalaya: पीएम श्री विद्यालय बावल में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन

PM Shri School: पीएम श्री स्कूल बावल में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन

August 20, 2026
Rewari News:हर घर तिरंगा अभियान; शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में होने लगी हर घर तिरंगा अभियान की गूंज

Rewari News:हर घर तिरंगा अभियान; शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में होने लगी हर घर तिरंगा अभियान की गूंज

August 11, 2026
Rewari Breaking: होटल ग्रीन अर्थ के कमरे में युवक की मौत, कमरे में मिला शव; दूसरा साथी रात को निकला, जाने पूरा मामला

Rewari Breaking: होटल ग्रीन अर्थ के कमरे में युवक की मौत, कमरे में मिला शव; दूसरा साथी रात को निकला, जाने पूरा मामला

August 11, 2026

सात करोड़ की लागत से बनेगा बॉयज महाविद्यालय का नया भवन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

August 10, 2026

Rewari News: रेवाड़ी के विभिन्न गांवों में निकाली तिरंगा यात्रा, बच्चों और महिलाओं में भी दिखा उत्साह

August 10, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer