Verification: eefe237ed2c24d7f

समाधान शिविर में उपायुक्त महेंद्र पाल ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश – Samadhan Shivir Hisar

0 minutes, 6 seconds Read

Samadhan Shivir Hisar DC mahender pal jansunwai



हिसार लघु सचिवालय में समाधान शिविर ( Samadhan Shivir Hisar ) के दौरान सरसोद बधावड़ माइनर के खाल को तोड़ने, शाहपुर व जाखोद खेड़ा गांव के ग्रामीणों सहित इस शिविर में आए अन्य लोगों ने भी अपनी अपनी समस्याएं जिला उपयुक्त के सामने रखी। जिला उपायुक्त महेंद्र पाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

 

जाखोद खेड़ा में गंदे पानी की मिलावट से गांव में पेयजल की समस्या


शिविर में गांव जाखोद खेड़ा निवासी द्वारा सरकारी नाले में ड्रेन के गंदे पानी की मिलावट से गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने शिकायत पर उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ( Hisar latest news today )

 

बधावड़ रजबाहे के सरकारी पक्के खाल को तोड़ऩे की शिकायत

08diprophoto026620275592154131211

गांव सरसौद निवासी एक प्रार्थी ने कुछ व्यक्तियों द्वारा बधावड़ रजबाहे के सरकारी पक्के खाल को तोड़ऩे संबंधी शिकायत पर उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियोंं को मामले की जांच कर खाल को दुरुस्त करने एवं दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मात्रश्याम के नागरिकों ने जलघर में पीने के पानी व अन्य समस्याओं के समाधान की मांग पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने को कहा।

 

शाहपुर गांव में बिजली कटौती की समस्या 

गांव शाहपुर निवासियों द्वारा खेतों में बिजली कटौती की शिकायत पर उपायुक्त ने DHBVN के अधिकारियों को नियमित रूप से बिजली मुहैया करवाने के निर्देश दिए। गांव सीसवाल निवासी एक प्रार्थी द्वारा पीडब्ल्यूडी रोड पर अवैध कब्जे को लेकर दी गई शिकायत पर उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी। ( Hisar Samadhan Shivir news )

 

प्रार्थी ओमप्रकाश द्वारा अपने जमीनी केस को बरवाला तहसील से हिसार तहसील में तब्दील करवाने की मांग पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस मामले पर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जयाश्रद्घा, नगराधीश हरिराम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *