Verification: eefe237ed2c24d7f

कुरुक्षेत्र में गर्दन काटकर युवक की हत्या: झाड़ियों में फेंका शव; Kurukshetra News Today

0 minutes, 7 seconds Read

Shahabad Thol road dead body found in kurukshetra News Today   

Kurukshetra News today : कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक युवक की तेजधार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्यारे मृतक के शव को झाड़ियां में फेंक कर फरार हो गए। जब खून से लथपथ शव को सड़क किनारे झाड़ियां में पड़ा देखा तो ग्रामीणों ने पुलिस बुलाई। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच करने में जुटी हुई है। वहीं दोपहर बाद तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

 

शाहबाद में गर्दन काटकर हत्या, मंदहेड़ी गांव के पास झाड़ियों में मिला शव

मिली जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र जिले के गांव मंदहेड़ी के पास शाहबाद ठोल सड़क किनारे झाड़ियों में ग्रामीणों को मंगलवार की सुबह एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही शाहबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

screenshot 2026 0106 1606433175660699379224673

पुलिस ने जब झाड़ियों से शव को निकाल कर देखा तो उसकी गर्दन व पेट पर तेजधार हथियार के निशान थे। आशंका जताई जा रही है थी किसी ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार करके युवक की हत्या की है। हत्या करने के बाद शव को शाहाबाद-ठोल रोड़ पर गांव मंदहेड़ी के पास सड़क किनारे फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया।

 

सूचना मिलते ही डीएसपी निर्मल सिंह और फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एक-एक सबूत को इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।

 

पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही है और उसने नीले रंग की जैकेट और शर्ट पहनी हुई है साथ ही नीचे सफेद रंग की पेंट है। प्राथमिक दृष्टि से यह हत्या किसी रंग जिसमें तेजडर हथियार से गर्दन काटकर की गई है। मृतक के पास ऐसा कोई भी कागजात या सबूत नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो पाए। पुलिस ने मृतक के फोटो आसपास के अन्य पुलिस थानों में भी भेज दिए हैं। ताकि गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगाल कर उसकी पहचान की जा सके।

 

इस संबंध में डीएसपी निर्मल सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गांव मंदहेड़ी के पास शाहबाद ठोल सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की हत्या करके शव को फेंका गया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

हरियाणा आज के ताजा समाचार पढ़ें :

मैरिज प्लेस में प्राइवेट पार्ट दबाकर पति की हत्या, पहले गला दबाया; पति की हत्या कर तीन बच्चों की मां फरार,

Haryana BPL Card Update : हरियाणा BPL कार्ड धारकों को लेकर बड़ी अपडेट, धड़ाधड़ कटेंगे इनके नाम

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *