Verification: eefe237ed2c24d7f

Sirsa News : डेरा सच्चा सौदा के पास सड़क हादसे में 1 एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

0 minutes, 4 seconds Read

Sirsa Bhadra Road Nejiya Khera Accident

Sirsa News : सिरसा भादरा रोड़ पर स्थित डेरा सच्चा सौदा सिरसा व गांव नेजिया खेड़ा के समीप भादरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाई जा रही कार ने 2 बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाथूसरी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दारा सिंह, भगवान सिंह, जगराज सिंह और काला सिंह निवासी रामा थाना बंधनी जिला मोगा पंजाब, बाइकों पर सवार होकर तारानगर (राजस्थान) की ओर जा रहे थे।

Sirsa Bhadra Road पर Dera Sacha Saudaगांव नेजिया खेड़ा से आगे भादरा रोड पर पहुंचे, तो अचानक एक कार ने पीछे से आकर दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर जगराज सिंह और काला सिंह सवार थे। हादसे में काला सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जगराज सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस ने दारा सिहं के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश आरंभ कर दी।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी विकास कुमार पुत्र हेत राम निवासी जसानियां को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer