सिरसा में भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत
Sirsa News Today : सिरसा जिले के कालांवाली-रोड़ी रोड पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। निजी स्कूल बस और पिकअप के बीच आमने-सामने टक्कर में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि स्कूल बस ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी 26 बच्चे बाल-बाल बच गए।
Sirsa Kalawali school bus pickup accident news
मिली जानकारी के मुताबिक कालांवाली-रोड़ी रोड़ पर गांव तिलोकेवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास प्राइवेट स्कूल बस और पिकअप गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। उस समय स्कूल बस कालांवाली से 26 बच्चों को लेकर तिलोकेवाला के स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रतिया से सरदूलगढ़ होकर कालांवाली की ओर आ रही पिकअप ने सामने से एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की और सीधे स्कूल बस से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पिकअप ड्राइवर की पहचान फतेहाबाद के गांव हम्जापुर निवासी राजकुमार के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में सवार कंडक्टर मग्घर सिंह घायल हो गए, जबकि स्कूल बस ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्कूल बस और पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर छात्रों में मची चीख-पुकार
स्कूल बस और पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर होते हैं स्कूल बस में सवार छात्रों में चीख पुकार मच गई। राहगीर मुख्य पर पहुंचे और स्कूल बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल वहीं घायलों का उपचार के लिए अस्पताल पंचायत और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच जारी है।
बेटी की शादी तय करने से पहले मौत
मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार मंगलवार को अपनी बेटी की शादी तय करने के लिए डबवाली जाने वाले थे। पिछले काफी समय से उसके घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन किसी को नहीं पता था कि राजकुमार का यह सपना सपना ही रह जाएगा। बेटी की शादी तय करने से पहले ही उसकी सिरसा में हुए भीषण सड़क हादसा हो गया और उसमें राजकुमार की मौत हो जाएगी। हादसे की सूचना मिलते ही उसके गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।