---Advertisement---

Sirsa News in Hindi : डबवाली में 32 बोर अवैध पिस्टल मैगजीन व 1 जिंदा कारतूस सहित 1 काबू

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Sirsa News in Hindi : 1 arrested with 32 bore illegal pistol magazine and 1 live cartridge in Dabwali

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Dabwali News Today: पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धर पकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत सी.आई.ए. डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल की टीम ने अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर मैगजीन व 1 जिंदा कारतूस सहित 1 आरोपी अंकुश उर्फ मणकू पुत्र विश्वामित्र निवासी जंडवाला बिश्नोईयां को काबू करने में कामयाबी हासिल की है।

प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि स्टाफ में तैनात ए.एस.आई. जगजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान बस अड्डा गांव आशाखेड़ा मौजूद थे ए. एस. आई. को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि 1 युवक जिसके पास नाजायज पिस्तौल 32 बोर है जो अब नाजायज पिस्तौल लेकर गांव जंडवाला बिश्नोईयां से गांव आशाखेड़ा की तरफ पैदल सड़क पर आ रहा है व उसने काले रंग की लोअर व ग्रे-ब्लैक रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। टीम ने तुरंत रेड कर नौजवान लड़के को अवैध पिस्तौल 32 बोर मैगजीन व 1 जिंदा कारतूस सहित काबू किया।

टीम ने बरामद असलहा बारे लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह असलहा बारे कोई लाइसेंस व परमिट पेश न कर सका। अवैध हथियार को कब्जा में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित थाना सदर डबवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई। आरोपी अंकुश को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस अवैध असला के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाकर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Haryana News Today : कर्मचारियों पर मेहरबान Nayab government, सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

Haryana News Today : कर्मचारियों पर मेहरबान Nayab government, सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

ताजा खबरों के लिए इस नीले रंग की लाइन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारे व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

छतरियां हत्याकांडः मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पंचायती समझौते के बावजूद मर्डर

August 26, 2026

बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से निकला, शाह सतनाम जी धाम से दिया बड़ा संदेश

August 25, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

हिसार पुलिस की डबवाली में छापेमारी, सिरसा जिले के गांव लोहगढ़ से एक काबू

August 5, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer