Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala Hisar : बरवाला में अंधड़ ने ले ली 2 युवकों की जान, नारनौंद क्षेत्र के युवक खरक पूनिया में मौत

0 minutes, 3 seconds Read

Storm took the lives of 2 youths in Barwala Hisar

खरक पूनिया में अंधड़ में पेड़ गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, मां का इकलौता सहारा था रुपेश


हिसार जिले बुधवार देर सायं आए तेज अंधड़ ने के बरवाला उपमंडल के गांव खरक पूनिया व छान गांव में दो परिवारों के चिराग छीन लिए। खरक पूनिया गांव में नारनौंद क्षेत्र के गांव के 21 वर्षीय युवक की उस समय दर्दनाक मौत हो गई। वहीं छान गांव का युवक बनभौरी दुकान से घर आ रहा था कि उसके ऊपर नीम का पेड़ गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवालेकर दिया।

 

जब खेतों से लौटते समय उसकी बाइक के आगे सफेदे का पेड़ आकर गिरा। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रुपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बरवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बुधवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

जांच अधिकारी ए.एस.आई. देवेंद्र सिंह ने बताया कि रुपेश अपनी बाइक पर खेतों से गांव की ओर लौट रहा था। अंधड़े के दौरान रास्ते में अचानक सफेदे का बड़ा पेड़ गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए। परन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रुपेश मूल रूप से गांव राखी शाहपुर का निवासी था। लेकिन अपने मामा के गांव खरक पूनिया में अपनी मां के साथ रह रहा था। उसके पिता का पहले निधन हो चुका है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा और मां का एकमात्र सहारा था ।

बीती रात्रि गांव छान निवासी बाइक सवार एक युवक पर तेज आंधी तूफान के दौरान नीम का पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक के चाचा गांव छान निवासी राजेंद्र के ब्यान पर इतफ्फकिया कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है।

मृतक युवक के चाचा गांव छान निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा सुरेश कुमार अपनी दुकान बनभौरी से काम निपटाकर वापस अपने घर गांव छान आ रहा था तो बीच रास्ते तेज आंधी तूफान आने की वजह से नीम का पेड़ उसके ऊपर आ पडा और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार को सीएचसी बरवाला लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेश कुमार गांव बनभौरी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts