Verification: eefe237ed2c24d7f

उचाना के डूमरखां में फ्रिज ब्लास्ट : महिला गंभीर रूप से घायल – दुकान और घर का सामान राख | Pepsi fridge blast

0 minutes, 7 seconds Read

Uchana Dumarkha Pepsi fridge blast,  woman injured

Uchana News : जींद जिले के उचाना क्षेत्र के गांव डूमरखा में अज्ञात परिस्थितियों में दुकान में रखें फ्रिज में ब्लास्ट (Pepsi fridge blast )  हो गया। फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से फट गया और दुकान और दुकानदार के मकान में आग लग गई। साथ ही इस हादसे में दुकानदार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिस फ्रिज में ब्लास्ट हुआ वह फ्रिज दुकानदार को पेप्सी कंपनी की तरफ से मिला था और उसकी एक दिन पहले ही रिपेयरिंग करने के लिए मैकेनिक आए हुए थे।

 

करियाणा स्टोर में फ्रीज ब्लास्ट

Pepsi Fridge Blast : उचाना के डूमरखां में फ्रिज ब्लास्ट; महिला गंभीर रूप से घायल – दुकान और घर का सामान राख

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव डूमरखां निवासी सतपाल ने गांव में ही करियाना की दुकान की हुई है। शुक्रवार के दोपहर को सतपाल किसी काम से बाहर गया हुआ था और दुकान पर उसकी पत्नी बैठी हुई थी। अचानक से सतपाल की दुकान में जोरदार धमाका हुआ और काला धुआं दुकान से निकलने लगा। Pepsi fridge blast की आवाज सुनकर आसपास के लोग मुख्य पर पहुंचे तो देखा कि दुकानदार सतपाल की पत्नी दुकान से बाहर गली में पड़ी हुई है।

दुकान में Pepsi fridge blast होने से दुकानदार सतपाल की पत्नी किरण गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया और हादसे की सूचना सतपाल को दी। सतपाल ने बताया कि उसकी दुकान में रखें पेप्सी के फ्रिज का कंप्रेसर फट गया जिसके कारण ब्लास्ट हो गया। यह फ्रिज पेप्सी कंपनी ने ही उसे दुकान के लिए दिया हुआ था और इसमें खराबी आ गई थी।

 

 

सतपाल ने बताया कि फ्रिज में आई खराबी को ठीक करने के लिए कंपनी से गुरुवार को ही मैकेनिक आए थे और ठीक करके गए थे लेकिन इस ब्लास्ट से यह प्रतीत होता है कि उन्होंने अपना काम ठीक से नहीं किया। जिसके कारण Pepsi fridge blast हो गया और उसकी दुकान और घर में आग लग गई जिसके कारण काफी सामान जलकर राख हो गया। वही ब्लास्ट होने से और इसके दबाव में आने से उसकी पत्नी के पांव में फैक्चर हो गया साथी आंखों की पुतलियां जल गई।

सतपाल ने बताया कि फ्रिज का कंप्रेशर फटने की वजह से हुए ब्लास्ट में उसकी दुकान और घर के पिछले हिस्से में आग लग गई जिसको आसपास के लोगों ने पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कब पाया। लेकिन तब तक उसके घर और दुकान में रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो गया है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *