Umra-Rohnat Road Accident in Hansi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hansi ki Taaja News: हांसी जिले के उमरा रोहनात रोड़ पर बीती रात सड़क हादसे ( Accident ) में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही सहित अनेक गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक केशव का पोस्टमार्टम शनिवार को फांसी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया।
हांसी की ताजा खबर
मृतक के पिता गांव उमरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपने बेटे 16 वर्षीय नवनीत के साथ बाइक पर सवार होकर खेत में गया था। खेत से रात को जब वह वापस अपने गांव वापस आ रहे थे तो उमरा रोहनात रोड़ पर उनकी बाइक का तेल खत्म हो गया और बाइक रुक गई। वह दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने बेटे नवनीत को बाइक के पास छोड़कर पेट्रोल लाने के लिए चला गया।

उमरा रोहनात रोड़ पर हादसा
मनोज कुमार ने बताया कि वह पेट्रोल लेकर आ रहा था कि तभी नवनीत के फोन से उसके पास फोन आया तो पुलिस कर्मचारी बोले कि नवनीत का एक्सीडेंट हो गया है। उसे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी है। मनोज कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़े उसके बेटे को टक्कर मार कर हादसा कर दिया और अस्पताल पहुंचाने की बजाय उसे उठाकर झाड़ियों में फेंक दिया। ताकि एक्सीडेंट के सबूत को मिटाया जा सके। क्योंकि उमरा गांव का ट्रैक्टर चालक अवैध रूप से मिट्टी ढोने का काम करता है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब तक आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

इस संबंध में जांच अधिकारी कुलदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि रात को उमरा गांव के पास एक्सीडेंट होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परी दोनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ( Hansi News Today )










