Weather Update in Haryana Breaking: हरियाणा में फिर बरसेंगे बादल, पिछले 7 दिनों में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, नया मौसम अपडेट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा में मानसून की बारिश इस बार कहीं तेज तो कहीं पर अब तक हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। हांसी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा सहित आसपास के क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। लेकिन ज्यादातर क्षेत्र अब तक सुखा पड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 1 अगस्त से मानसून फिर से सक्रिय होगा और 1 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है।
हरियाणा वालों के लिए बड़ी खबर! बारिश को लेकर IMD का नया अलर्ट, जानें कब और कहां होगी तेज बारिश
पिछले एक सप्ताह की बात करें तो हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र में तेज बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। जबकि दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कहीं मध्यम बारिश हुई। मौसम में बदलाव और बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो अवश्य मिली है लेकिन हांसी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, रोहतक में धान की फसल में पानी रखने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं।
31 जुलाई मौसम अपडेट
हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। 31 जुलाई को भी हरियाणा में कहीं-कहीं तेज बारिश की गतविधियां देखने को मिल सकती हैं जबकि दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
हिसार और हांसी का मौसम
हिसार और हांसी में सप्ताह के दौरान कई बार हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। किसानों के लिए यह बारिश खरीफ फसलों, विशेषकर धान, बाजरा और कपास के लिए लाभदायक मानी जा रही है।
1 अगस्त से 5 अगस्त तक का मौसम अपडेट ( हरियाणा मौसम अलर्ट )
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, रायसेन, पश्चिमी छत्तीशगढ़, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश, गोपालपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं कम आने से कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
⚠️ हरियाणा में फिर मौसम ने बदली करवट, 22 जिलों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया नया अलर्ट
1अगस्त तक लगातार बीच बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु 1 अगस्त रात्रि से मानसून हवाएं उड़ीसा, बिहार , उत्तरप्रदेश की तरफ से आने की संभावना बन रही है जिससे 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-












