---Advertisement---

Woman from Meham was Murdered in Roorki : महम की महिला की रुड़की में हत्या, प्रेमी ने शव को गंगा नदी में फेंका, पुलिस रिमांड में खुलासा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

woman from Meham was murdered in Roorki, her lover threw her body in the Ganga river

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : रोहतक जिले की महम चौबीसी के गांव निंदाना से एक महिला को उसका प्रेमी हरिद्वार घूमने के लिए ले गया था और रास्ते में महिला के प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर रुड़की में सुनसान जगह देखकर महिला की हत्या कर दी और उसके प्रेमी ने शव को गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के तीनों हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है लेकिन महिला का शौक अभी तक गंगा नदी से बरामद नहीं हो पाया है।

2 अक्टूबर को महम चौबीसी के गांव निंदाना की रेनू नाम की महिला गुरुग्राम में नौकरी पर जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन दो दिन भी जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं आई तो उसके पति अशोक ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका ना ही तो कोई सुराग लगा और ना ही उसके मोबाइल फोन पर घंटी बजी। इसके बाद अशोक ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी का मामला महम थाने में 4 अक्टूबर को दर्द करवा दिया था।

महम थाना पुलिस के जांच अधिकारी विनोद और मनीष ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग पहलुओं से जांच की तो सामने आया कि महिला रेनू गांव के ही युवकों के साथ गाड़ी में बैठकर बाहर गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि रेनू का पिछले चार-पांच सालों से गांव निंदाना निवासी कुलदीप के साथ दोस्ती थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। रेनू अपने पति को छोड़कर कुलदीप के साथ शादी करना चाहती थी और लगातार उसे पर शादी के लिए दबाव बना रही थी।

रेणु की बातों से कुलदीप काफी तंग आ चुका था और उसने इस बात का जिक्र अपने दोस्त साहिल और रवि से किया तो तीनों ने मिलकर रेणु की हत्या की शादी से रच डाली।

पुलिस पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि कुलदीप ने उसके बाद रेनू से संपर्क किया और हरिद्वार घूमने जाने का प्लान बनाया। 2 अक्टूबर को रेनू और कुलदीप सहित गांव के ही कुलदीप के दोस्त साहिल व रवि भी कार में सवार होकर गांव से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

साहिल गाड़ी चला रहा था और रुड़की पहुंचने से करीब 30 से 40 किलोमीटर दूर पहले सुनसान जगह देखकर उसने गाड़ी रोक ली और शराब का सेवन करने लगे। कुलदीप ने रेनू के हाथ पांव काबू कर लिए जबकि रवि और साहिल ने रेनू के गले में पड़ी चुन्नी से उसका गले में डाली चुन्नी का फंदा बनाकर उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उसके बाद वह रेनू के शव को कर में ही लेकर गंगा के किनारे पहुंचे और रेनू के शव को गंगा में फेंक दिया और हरिद्वार घूम कर वापस अपने गांव आ गए।

पुलिस ने शक के आधार पर शुरू में साहिल अौरवी को हिरासत में लिया था और जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने पूरी वारदात से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और उनके निशान दही पर कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस अभी तक रेनू के शव को गंगा नदी से बरामद नहीं कर पाई है।

गौरतलब है कि कुलदीप और रेनू की शादी कारी 15 साल पहले हुई थी और रेनू अक्सर गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी का नाम लेकर घर से बाहर जाया करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही कुलदीप से हो गई और दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई कि उनके बीच की यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई और रेनू ने अपने पति को धोखा देने का प्लान बना लिया। लेकिन धोखा देने से पहले ही रेनू को उसके प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer