---Advertisement---

हिसार में युवक ने जहर निगलकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

young man committed suicide by swallowing poison in Hisar, Hisar News Today,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : हिसार बस स्टैंड चौकी एरिया में 32 वर्षीय युवक ने अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी ने अपनी भाभी और एक युवक पर उसके पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक युवक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता था। उसके पति के उसकी भाभी से अवैध संबंध थे। उसकी भाभी बार-बार फोन करके उसके पति को अपने पास बुलाती थी, नहीं जाने पर ब्लैकमेल करती थी। अब कई दिनों से उसकी भाभी के पास एक अन्य युवक भी आता था। वो दोनों उसके पति को किसी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। महिला का आरोप है कि उसकी भाभी और उसके पति के कमाई के रुपये भी ब्लैकमेल करके ले रही थी। उसकी भाभी व अन्य युवक से परेशान होकर जहर खा लिया। उसने अपने पति को अस्पताल में भर्ती कराया।

सुसाइड नोट में यह लिखा

सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि मेरे साले की पत्नी चौकी थाने की धमकी देती है। उसको एक युवक भड़काता है। अपनी पत्नी से परेशान होकर साला भी घर से जा चुका है। कानून इन इन दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दें। मेरी पत्नी, तीन लड़की और एक लड़का है। कानून इनकी मदद करें। सबको राम राम जी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer