Adampur News: ट्रेन रिपेयरिंग इंजन के नीचे आने से युवती की मौत

By sunilkohar

Updated On:

---Advertisement---

young woman died after being run over by train repair engine in Adampur News

परिजन बोले: परीक्षा में कम अंक आने से परेशान थी युवती

हरियाणा न्यूज टूडे|आदमपुर-हिसार रेल मार्ग पर दुर्गा कॉलोनी के पास रिपेयरिंग इंजन ट्रेन के नीचे आने से युवती की मौत हो गई। इस मामले में रविवार को आदमपुर रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया।

युवती की पहचान जवाहर नगर निवासी 18 वर्षीय रक्षा के रूप में हुई है। आदमपुर रेलवे चौकी पुलिस के अनुसार कि मामले में मृतका के पिता जयवीर और चाचा रणधीर के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बारहवीं की परीक्षा में कम अंक आने से परेशानी थी। वह मंडी में जाने की कहकर घर से निकली थी। पास ही रेलवे लाइन पर ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हुई। रक्षा चार बहनों में सबसे छोटी थी और परिवार में कोई भाई नहीं है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए हिसार के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवती की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

Leave a Comment