Youth hangs himself in Sonipat factory suicide news
Sonipat factory suicide News: सोनीपत जिले के भटगांव स्थित एक फैक्ट्री में उस समय हड़कंप गया जब फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक ने फैक्ट्री में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
भटगांव फैक्ट्री में युवक ने किया सुसाइड
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला 19 वर्षीय रोहित चार दिन पहले काम की तलाश में हरियाणा के सोनीपत के गांव भटगांव स्थित एक फैक्ट्री में काम की तलाश में आया था। यहां पर उसका बड़ा भाई भी पहले ही मजदूरी का काम करता है और वह अपने भाई के साथ ही फैक्ट्री में मजदूरी करने लगा और अपने ही भाई के फैक्ट्री कमरे में रहने लगा। उसके भाई को रहने के लिए फैक्ट्री में ही कमरा दिया गया था।
फैक्ट्री के कमरे में लगाया फांसी का फंदा

रोहित अपने भाई के कमरे में ही था और उसका भाई कमरे से बाहर गया हुआ था। कमरे में रोहित ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही फैक्ट्री में रोहित के फंदा लगाने की सूचना लगी तो फैक्ट्री कर्मचारी में हड़कंप मच गया और युवक के फैक्ट्री में आत्महत्या की सूचना पूरे गांव में आपकी तरह फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से उतरकर जांच शुरूकर दी।
मृतक रोहित के बड़े भाई ने बताया कि रोहित ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कम क्यों उठाया है इसका उन्हें कोई पता नहीं है। उनकी तीन बहने और वह तीन भाई हैं। पुलिस रोहित के आत्महत्या के पीछे के कारण तलाशने में लगी हुई है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया