Government primary school sirsa in-charge accused by girl students of indecent acts
– पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
हरियाणा न्यूज टूडे/सिरसा की ताजा खबर : सिरसा रोड स्थित श्री गुरू गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में संचालित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चौथी कक्षा में अध्यनरत तीन छात्राओं ने विद्यालय प्रभारी पर कक्षा में अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय प्रभारी चौथी कक्षा की छात्राओं को पढ़ाते समय या कक्षा में राऊंड लगाते समय बुरी नीयत से बैड टच करता था। कई दिनों तक छात्राओं ने किसी को यह बात नहीं बताई, लेकिन जब शिक्षक की हरकतें बढ़ गई तो उन्होंने अपने अभिभावकों को यह बात बता दी। बृहस्पतिवार को पीडि़त छात्राओं के माता-पिता अन्य अभिभावकों के साथ शहर थाना में पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।
Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
इस संबंध में महिला पुलिस थाना प्रभारी प्रेम कुमारी ने बताया कि शिकायत आई है और विद्यालय प्रभारी बलवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है और शिक्षा विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
क्या बोले शिक्षा अधिकारी:
राजकीय प्राथमिक विद्यालय तीन बच्चियों के साथ गलत हुआ है। विद्यालय प्रभारी ने उन्हें बैड टच किया है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी, जिसके लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। बच्चियों को इंसाफ मिलेगा।- लक्ष्मन दास, खंड शिक्षा अधिकारी मंडी डबवाली।
