कांग्रेस नेता प्रेम मलिक ने भाजपा पर साधा निशाना, भाजपा के राज में युवाओं का भविष्य अंधकार में

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Congress leader Prem Malik targeted BJP, future of youth is in darkness under BJP rule

Photo 1719199223301
प्रेम मलिक, कांग्रेस नेता हांसी।

हरियाणा न्यूज/हांसी : कांग्रेस पार्टी के हांसी से वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने प्रदेश में शिक्षकों की कमी को लेकर सरकार को घेरा है। मलिक ने कहा कि हरियाणा के 2300 स्कूलों में 9995 पी.जी.टी. शिक्षकों की कमी है। यह बीजेपी सरकार के खोखले वायदों का नतीजा है कि हमारे बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। मलिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और भविष्य में भी देगी।

प्रेम सिंह मलिक ने कहा कि चंद महीनों के बाद हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और खाली पड़े सभी शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा, ताकि हमारे प्रदेश के बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सके। मलिक ने नीट रिजल्ट को लेकर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि पूरा नीट घोटाला सामने आने के बावजूद, मोदी सरकार ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस पूरे घोटाले की सी.बी.आई. जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हालांकि ये जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की है लेकिन यदि वे अपने जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं तो कांग्रेस पार्टी सी.बी.आई. जांच की मांग करती है।

 मलिक ने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियों और उनके कार्यकाल में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर इस सरकार की जवाबदेही तय करें और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सख्त कदम उठाएं। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में छात्रों के साथ है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

बीयर पीते हुई कहासुनी, बीयर की बोतल व डंडे से वार कर फरार,
हिसार पुलिस की मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई, टेक्स्ट मैसेज भेज कर ठगी करने के मामले का किया भांडा फोड़,


Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Related Posts

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading