---Advertisement---

Haryana News: हिसार में अवैध शराब की खेप बरामद, पिकअप से 115 पेट्टी शराब बरामद, काबरेल से भी अवैध शराब बरामद

Follow Us
Haryana News: हिसार में अवैध शराब की खेप बरामद, पिकअप से 115 पेट्टी शराब बरामद, काबरेल से भी अवैध शराब बरामद
---Advertisement---

Large consignment of illicit liquor seized in Hisar Haryana News      

Hisar Haryana News: हिसार जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक पिकअप गाड़ी से 115 अवैध शराब की पेटी बरामद हुई। वही काबरेल गांव से एक व्यक्ति को दो पेटी अवैध शराब सहित काबू किया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

करणी ढाबा के पास चेकिंग अभियान

पीसीआर-20 की रात्री टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को करणी ढाबा के पास रोककर जांच की। गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। तलाशी लेने पर पिकअप गाड़ी से 115 पेटी माल्टा व शहनाई शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा वाहन एवं शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में आबकारी अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शराब सहित आरोपी पिकअप चालक की पहचान राकेश पुत्र सुभाष निवासी भेर तहसील भादरा थाना भिरानी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है।

 

13 पेट्टी अवैध देशी शराब माल्टा मस्ती सहित बलेनो कार सवार काबू

Hisar Ki Taaja News : पीसीआर-11 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसीआर-11 के प्रभारी एएसआई बलजिंदर सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बलेनो कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव खरड़ के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध बलेनो कार को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर आरोपी चालक अन्धेरे का फायदा उठाकर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।


वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 13 पेटी अवैध शराब मार्का “माल्टा मस्ती” बरामद हुई। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर राउंडअप कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन का पंजीकरण रमेश पुत्र मनजीत निवासी खरड़ के नाम पर पाया गया है।


फरार चालक की पहचान तथा बरामद शराब के वास्तविक मालिक के संबंध में गहन जांच की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

 

काबरेल गांव से अवैध शराब बरामद


Hisar News Today: उधर हिसार पुलिस टीम ने बलराज पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव काबरेल को 2 पेटी देसी शराब (कुल 24 बोतल) सहित काबू किया। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उसके विरुद्ध थाना आदमपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हिसार ने पीसीआर-20 की टीम की सतर्कता, तत्परता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मुस्तैदी के कारण अवैध शराब की एक बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया। एसपी हिसार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब की तस्करी करने वाले तत्व किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी आर्थिक गतिविधियों और नेटवर्क की भी गहन जांच की जाएगी। कानून तोड़ने वालों के लिए हिसार में कोई जगह नहीं है।

 

Hisar News: बाडो पट्टी टोल मैनेजर की गाड़ी से कुचलकर हत्या, स्कार्पियो सवार युवकों ने 130 रुपए बचाने के लिए मर्डर, Link – Click Here 

Hansi News: चैनत गांव में भाखड़ा के पानी को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, आंसू गैस के गोले दागे, Link – Click Here

हिसार में अवैध हथियार सहित दो काबू, CIA Police ने 2 illegal weapons व 3 कारतूसों सहित दो को दबोचा, Link – Click Here

 

Update: हरियाणा कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलें, शामलात भूमि बेचने की मंजूरी – Link – Click Here

हांसी जींद रोड़ एक्सीडेंट की खौफनाक तस्वीरें- Line – Click Here 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026

Accident News: बरवाला-अग्रोहा रोड़ हादसा; ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, दो की मौत, तीन गंभीर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer