Two arrested with illegal weapons in Hisar News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hisar News : CIA Police Hisar की टीम ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल ( illegal weapons) तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान भव्य पुत्र मुकेश निवासी सैनियान मोहल्ला व गगन उर्फ़ आदि पुत्र बलवान निवासी महाबीर कॉलोनी, हिंसार के रूप में हुई है ।
सब्जी मंडी पुल के नीचे अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू
इस बारे में प्रभारी सीआईए हिसार PSI करण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि Hisar police की टीम के ASI प्रहलाद सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ एमडी पुलिस चौंकी एरीया में गश्त एवं अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होने अपनी टीम के साथ प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी पुल के नीचे से एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तोल ( illegal weapons ) व दो जिन्दा कारतूस 315 बौर बरामद हुए।
घोड़ा फार्म एरीया से अवैध पिस्तौल बरामद

Hisar News Today : इसी तरह प्रभारी PSI करण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दुसरी टीम के ASI सुरेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ घोड़ा फार्म एरीया में गश्त एवं अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होने अपनी टीम के साथ प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घोड़ा फार्म के पास से एक व्यकित को शक की बिनाह पर काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तोल व एक जिन्दा कारतूस 12 बौर बरामद हुआ । पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ थाना एचटीएम तथा थाना सिविल लाइन शस्त्र अधिनियम के तहत अलग अलग मामला दर्ज किया गया है । आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर अवैध हथियारों के स्रोत एवं अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी ।
Hisar News: बाडो पट्टी टोल मैनेजर की गाड़ी से कुचलकर हत्या, स्कार्पियो सवार युवकों ने 130 रुपए बचाने के लिए मर्डर, Link – Click Here
Hansi News: चैनत गांव में भाखड़ा के पानी को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, आंसू गैस के गोले दागे, Link – Click Here
Haryana News: हिसार में अवैध शराब की खेप बरामद, पिकअप से 115 पेट्टी शराब बरामद, काबरेल से भी अवैध शराब बरामद, Link – Click Here
Update: हरियाणा कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलें, शामलात भूमि बेचने की मंजूरी – Link – Click Here








