Verification: eefe237ed2c24d7f

दरवाजा बंद, अंदर से आ रही आवाज, पुलिस को बुलाकर पड़ोसी अंदर गए तो देख कर रह गए हैरान, बुजुर्ग दंपति गए थे बच्चों से मिलने जयपुर

0 minutes, 13 seconds Read

 door was closed, there was sound coming from inside, the neighbours called the police and went inside and were shocked to see, the elderly couple had gone to Jaipur to meet their children

 

Screenshot 2023 1207 054655

हरियाणा न्यूज/हिसार : अर्बन एस्टेट निवासी एक दंपति अपने दो बेटों के पास जयपुर गया हुआ था। पीछे से चोर घर में घुसकर लाखों रुपए के सोने के जेवर व टोंटी चुरा ले गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आस-पास के सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगाली है।

अर्बन एस्टेट-2 के संजय ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उनके पड़ोसी अनूप लांबा व उनकी पत्नी करीब एक महीना पहले मकान पर ताला लगाकर अपने बच्चों के पास जयपुर चले गए थे। मैं उनके मकान की देखरेख कर रहा हूं। 20 जून को मेरी पत्नी रीना ने शाम करीब 5 बजे मुझे बताया कि अनूप अंकल के मकान में पानी की टोंटी चल रही है। मैंने बाहर आकर देखा तो मेन गेट का ताला बंद पड़ा था। फिर मैंने डायल 112 पर फोन कर दिया। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर आ गई। फिर मेन गेट का ताला खोलकर मकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और बाथरुमों के अंदर की टोंटियां टूटी हुई थी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि अंदर की अलमारियां खुली पड़ी थी। लीला आन्टी ने बतलाया की अलमारी में काले बैग के अंदर सोने के मेरे गहने थे, वे गायब हैं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

बीयर पीते हुई कहासुनी, बीयर की बोतल व डंडे से वार कर फरार,
हिसार पुलिस की मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई, टेक्स्ट मैसेज भेज कर ठगी करने के मामले का किया भांडा फोड़,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *