Married woman assaulted for dowry in Lohari Ragho
विवाहिता का आरोप : डिलवरी के समय भी नहीं गया कोई साथ
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
नारनौंद की खबर: नारनौंद क्षेत्र के गांव लोहारी राघो में एक विवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट करने व घर से निकालने की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत हांसी महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता किरण ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ साल पहले लोहारी राघो निवासी कृष्ण कंबोज के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ही उसके पति कृष्ण कंबोज, सास पनमेश्वरी देवी, ननंद बबली, ननदोई अनिल, दीपू व सुमन उसके साथ ओर दहेज लाने की मांग को लेकर मारपीट करते हैं और कई बार कमरे में बंद कर चुके हैं। उसने कई दफा नारनौंद थाने में शिकायत दी तो पंचायत में समझौता कर लेते कि दौबारा से ऐसा नहीं होगा।
लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से वही मारपीट व दहेज लाने की डिमांड करने लग जाते हैं। जब मेरी डिलवरी का समय आया तो उपरोक्त में से अस्पताल में कोई भी मेरे साथ नहीं गया जिसकी वजह से मैंने अकेले ही अस्पताल जाना पड़ा। जब बच्चा हो गया तो उसके जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उसके पति का आधार कार्ड व फैमली आईडी मांगी तो वो भी देने से मना कर दिया। जिसके कारण उसके साथ मारपीट के अलावा मानसिक रूप से भी परेशान किया जाता है।
पीडि़ता किरण ने इसकी शिकायत सीएम विंडो में की तो सीएम विंडो की तरफ से हांसी महिला थाना पुलिस को मामला दर्ज कर कारवाई करने के आदेश दिए। तब महिला पुलिस थाना में किरण की शिकायत पर उसके पति कृष्ण पुत्र झण्डाराम, सास पनमेश्वरी देवी निवासी लोहारी राघो तहसील नारनौंद जिला हिसार नंनदोई अनिल पत्नी सुमन धरियापूर तहसील फतेहाबाद, नंनद बबली व पुत्र दीपू चन्दडं तहसील फतेहाबाद के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट, शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने ,कमरे में बंद करके मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अन्य जिलों की खबरें पढ़ने के लिए नीचे जिला वार पेज के लिंक दिए गए हैं उन लिंक पर क्लिक करें और शेयर करें:_
Hisar News Today, Jind News Today, Rohtak News Today, Haryana News Today, Fatehabad News Today, Bhiwani News Today, Jhajjar News Today, Panipat News Today, Karnal News Today, Kurukshetra News Today, Yamunanagar News Today, Ambala News Today, Panchkula News Today, Kaithal News Today, Gurgaon News Today, Faridabad News Today, Palwal News Today, Rewari News Today, Charkhi Dadri News Today ,