new bus stand and general hospital will be built in Hisar
दोनों परियोजनाओं के लिए स्काडा जलघर के पास 52 एकड़ जगह चिन्हित, अगले 2 माह के अंदर रखेंगे आधारशिला : कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता
![]() |
| हिसार बस स्टैंड। |
हरियाणा न्यूज/हिसार : कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार जिले के नागरिकों की नया बस स्टैंड तथा महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल भवन बनवाने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। अगले दो माह के अंदर दोनों विकास परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी, जिसके लिए तमाम कागजी कार्यवाही तेजी से पूरी की जा रही है।
डॉ कमल गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नया बस अड्डा तथा महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल के भवन निर्माण के लिए शहर में स्काडा जल घर के पास 52 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। दोनों विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव तेजी से तैयार करवाया जा रहा है ताकि आगामी दो माह के अंदर दोनों विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जा सके। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल तथा बस अड्डे की इमारत जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी वही इन्हें वास्तुकला के हिसाब से तैयार करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नया बस अड्डा 30 एकड़ तथा महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल 22 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इन दोनों विकास परियोजनाओं के लिए जो जगह चिन्हित की गई है, वह नागरिकों के लिए हर लिहाज से उचित रहेगी। नया बस अड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट बनने से बसों को शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी जिसके परिणामस्वरुप यात्रियों का सफर सुगम एवं सुरक्षित बनेगा वहीं उनके समय की भी बचत होगी।
विद्यार्थियों को भी मिलेगा फायदा :
बस स्टैंड के लिए जो जगह चिन्हित की गई है उसके निकट गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थान स्थित है। इनमें राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भी शामिल है। डॉ गुप्ता ने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों में जिला व राज्य भर से विद्यार्थी अध्ययन करने के लिए आते हैं उनको इस बस स्टैंड से काफी फायदा मिलेगा। इसी प्रकार से नए महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल का भी आमजन को फायदा मिलेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल के बनने से मरीज को सहूलियत मिलेगी।
सिरसा-दिल्ली-भिवानी जाने वाले यात्रियों का बचेगा समय
डॉ. गुप्ता ने कहा कि सिरसा-दिल्ली-भिवानी व अन्य कई शहरों में जाने वाले यात्रियों को अब जाम की स्थिति से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग से निकटता के कारण यात्रियों के समय की बचत होगी क्योंकि बस अब सीधी अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सकेंगी। कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहां कि महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल के निर्माण के लिए 22 एकड़ जगह चिन्हित की गई है। बस स्टैंड तथा नागरिक अस्पताल दोनों विकास परियोजनाओं की बिल्डिंग साथ-साथ बनेगी। इसका फायदा भी नागरिकों को मिलेगा, जो मरीज इलाज के लिए दूर दराज से आएंगे वे बस स्टैंड पर उतरते ही बिना ऑटो के पैसे खर्च किए सीधे अस्पताल में पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों विकास परियोजनाओं की बिल्डिंगों के विश्व स्तरीय डिजाइन तैयार करवाएं गए हैं। दोनों विकास परियोजनाओं के लिए जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
हांसी में लव मैरिज करने वाले जोड़े की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से दहली हांसी,
आदमपुर क्षेत्र के गांव में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान, एक ही गांव के हैं दोनों, खेतों में पड़े मिले शव,
हिसार में इनेलो कार्यकर्ता को भरे मंच पर अभय चौटाला ने लगाई लताड़, बेइज्जती से नाराज नारनौंद क्षेत्र का कार्यकर्ता मंच से भागा,
Haryana News Today: समझौता करके वायदे से मुकरी सरकार, अब प्रदेशभर में भूख हड़ताल करेंगे रोड़वेज कर्मचारी,
बड़सी गांव में पानी के टैंक में गिरने से युवक की मौत, पॉलिटेक्निक की करता था पढ़ाई,
Hisar News Today: विवाहिता को पीटा, पति ने कुत्ते से कटवाया, 4 के खिलाफ मामला दर्ज,
दरवाजा बंद, अंदर से आ रही आवाज, पुलिस को बुलाकर पड़ोसी अंदर गए तो देख कर रह गए हैरान, बुजुर्ग दंपति गए थे बच्चों से मिलने जयपुर,
हीट वेव से निजात, किसानों को बारिश का इंतजार, इस सप्ताह धान की रोपाई का कार्य पकड़ेगा जोर, किसानों के सामने बड़ी चुनौती,
कांग्रेस नेता प्रेम मलिक ने भाजपा पर साधा निशाना, भाजपा के राज में युवाओं का भविष्य अंधकार में ,
बीयर पीते हुई कहासुनी, बीयर की बोतल व डंडे से वार कर फरार,
हिसार पुलिस की मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई, टेक्स्ट मैसेज भेज कर ठगी करने के मामले का किया भांडा फोड़,
जर्मनी भेजने के नाम पर नारनौंद क्षेत्र के चार लोगों के साथ 18 लाख की ठगी, पांच पर केस,

Discover more from Haryana Abtak News- Latest Haryana Update Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.