नारनौंद क्षेत्र के गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

0 minutes, 19 seconds Read

Attempted molestation and rape of a four year old girl in a village in Narnaund area

हरियाणा न्यूज टूडे, नारनौंद: नारनौंद क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर एक नामजद युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। आरोपित युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
            पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। वह अपने पड़ोस के गांव में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। घर पर उसकी चार साल की बेटी थी। उसके पास उनके एक पड़ोस में रहने रहने वाली महिला का फोन आया कि उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। सूचना मिलते ही तुरंत बाद वह अपने घर पहुंचा और उसकी बेटी से पूछा तो उसने पूरी घटना उसको बताई कि घर के पड़ोस में रहने वाला आरोपित युवक उसको गांव की धर्मशाला में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए गलत हरकत की। 
इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Lok Sabha Elections 2024 Security Money : लोकसभा चुनाव ; चेक या डिमांड ड्राफ्ट से सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि को नहीं किया स्वीकार, करना होगा ये काम 

Hisar News Today ,  

Hisar crime news 

Sirsa News Today 

 चौटाला की भाजपा जजपा गठबंधन 

भाजपा जजपा गठबंधन टूटने की खबर हरियाणा न्यूज पर तीन महीने पहले प्रकाशित की गई खबर, हरियाणा न्यूज की खबर पर लगी तीन महीने बाद मोहर

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *