हिसार में देर रात हादसा: डिवाइडर से कूद कर कार बाइक से टकराई, बाइक सवार की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

0 minutes, 25 seconds Read

Late night accident in Hisar: Car jumped from the divider and collided with the bike, bike rider died

क्षतिग्रस्त कार 

हरियाणा न्यूज टूडे, सुनील कोहाड़

हिसार की ताजा खबर : हिसार-राजगढ़ रोड़ पर सेक्टर-15 मोड़ के पास कोर्ट के सामने रात साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार ब्रेजा कार डिवाइडर से टकरा दूसरी तरफ से जा रही बाइक से जा टकराईं। हादसे में बाइक सवार बरवाला क्षेत्र के गांव बिचपड़ी निवासी सुरेश की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सुनीता घायल हो गई। जिसको उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

top 5 best school in Hisar 

ये पूरा हादसा पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद है। जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कार करीब 100 मीटर दूर उछल बाइक को घसीटते हुए डिवाइडर पर पलट गई। कार चालक पटेल नगर निवासी सौरभ को भी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार बिचपड़ी गांव निवासी सुरेश सुनीता के साथ हिसार में आया था। रात को अपने रिश्तेदार के पास रुकने जा रहे थे। उसी वक्त हादसा हो गया।

गाड़ी के आगे आया कुत्ता : सौरभ

हिसार के एसडीएम कार्यालय में तैनात पटेल नगर निवासी सौरभ ने बताया कि वह घर से सामान लेकर वापस आफिस जा रहा था। उसकी नाइट ड्यूटी थी। जब वह सेक्टर-15 से लघु सचिवालय की तरफ जाने लगा तो अचानक से कार के आगे कुत्ता आ गया। उसको बचाने के लिए गाड़ी को मोड़ा तो वह डिवाइडर टकरा गई और अनियंत्रित हो गई। गाड़ी दूसरी तरफ चली गई और उसके बाद उसे कुछ नहीं पता की क्या हुआ। उसने गाड़ी को संभालने का काफी प्रयास किया।

कार बाइक को घसीटते हुए ले गई

सीसीटीवी में कैद हुए इस सड़क हादसे में स्पीड से आई कार बाइक से टकराते हुए दिख रही है। कार सवार बाइक को घसीटते हुए डिवाइडर तक ले जाता है। हादसे के बाद तुरंत आसपास के लोग आए और बाइक सवार और गाड़ी सवार को अंदर से निकाल कर अस्पताल ले गए।

 दो दोस्तों की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

 हिसार न्यूज: गांव गंगवा के पास वीरवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय सातवीं के छात्र दीक्षित की मौत हो गई। जबकि उसके साथी नवीन को हल्की चोटें आई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दीक्षित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। गांधी चौक के संदीप ने बताया कि उसके मामा कृष्ण कुमार के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। उसका ममेरे भाई 13 वर्षीय दीक्षित सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वीरवार दोपहर को दीक्षित पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त प्रवीन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव गंगवा से लस्सी और दूध लेने गया था। रास्ते में उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दीक्षित को गंभीर चोटें आई।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *