Hisar crime news: मंगलसूत्र व तबीजी छीनने के मामले में चार गिरफ्तार

0 minutes, 27 seconds Read

 Hisar crime news: Four arrested in case of snatching Mangalsutra and Tabiji

प्रतिकात्मक फोटो 

हरियाणा न्यूज टूडे , सुनील कोहाड़। 

हिसार की ताजा खबर: पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए बालशमंद चौकी पुलिस ने गांव बालशमंद में एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने के मामले में दो आरोपियों प्रेम नगर हांसी निवासी कार्तिक और शिवम को गिरफ्तार किया गया है। 

Top 5 best school in Hisar 

     एएसआई सज्जन ने बताया कि गांव बालशमंद निवासी एक महिला ने चौकी में शिकायत दी कि वह 11 मार्च की शाम को बालशमंद सरसाना रोड पर अपने प्लॉट में गोबर डालने जा रही थी कि एक लड़का उसके पास आया और उसका मंगलसूत्र छीन कर भाग गया। दूसरा लड़का मोटरसाइकिल लेकर सड़क पर खड़ा था। दो मोटरसाइकिल पर सवार हो सरसाणा की तरफ भाग गए। पुलिस ने महिला को शिकायत पर थाना सदर में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

     जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले भी छीना झपटी की वारदातो में शामिल रहे है। जिनके बारे हिसार और राजस्थान में अभियोग अंकित है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

सोने की तबीजी छीनने के मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर , तीन तबीजी बरामद

हरियाणा न्यूज टूडे , सुनील कोहाड़ ।

हिसार  : मंगाली चौकी पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की तबीजी छीनने के मामले में दो आरोपियों मॉडल टाउन निवासी अरुण उर्फ काकू और रितेश उर्फ हितेश को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर एक दिन के पुलिस रिमांड  पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों द्वारा अलग अलग जगह पर महिलाओं के गले से छीनी गई तीन तबीजी बरामद की है। 

    चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी ने 27 अक्टूबर 2023 को गांव मंगाली सुर्तिया के खेतो में एक महिला पर चाकू से वार कर तबीजी छीनी थी। इससे पहले इन्होंने 8 अक्टूबर 2023 को गांव बांड्या रगड़ान में एक महिला के गले से तबीजी छीनी थी। इनके वारदातो के अलावा इन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार हो 13 अक्टूबर 2023 को गांव स्याहवड़ा से भी एक  महिला की तबीजी छीनी थी। जिनके बारे में संबधित महिलाओं की शिकायत पर थाना आजाद नगर में अभियोग अंकित किए गए। 

      चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी उपरोक्त आरोपियों चोरी और छीना झपटी के अनेक अभियोग अंकित हैं। आरोपी खेतों या सड़क पर पैदल जाने वाली महिलाओं की तबीजी छीनने की वारदाते करते हैं। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से तीन तबीजी बरामद की है।  आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *