हिसार में फायरिंग कर फिरौती मांगने का मामला :पांच जुलाई को हिसार बंद का ऐलान

0 minutes, 11 seconds Read

 Case of demanding ransom by firing in Hisar: Announcement of Hisar bandh on 5th July

बजरंग गर्ग बोले, हर ट्रेड का व्यापारी, सामाजिक व धार्मिक संस्था बढ़-चढक़र भाग लेगी


हरियाणा न्यूज/हिसार, सुनील कोहाड़: व्यापारी प्रतिनिधियों की मीटिंग सब्जी मंडी, काठ मंडी व लोहा मंडी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कानफैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि 5 जुलाई को पूरी तरह से सब्जी-फल एसोसिएशन, सब्जी मशाखोर एसोसिएशन, काठ मंडी, लोहा मंडी, पुरानी मंडी व फ्लेक्स मार्केट पूरी तरह बंद रहेगी और सभी ट्रेड यूनियन ने भी 5 जुलाई हिसार बंद में बढ़-चढक़र भाग लेने का भी अहवान किया।


इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित किया कि अपराधियों द्वारा फतेहाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में व्यापारियों को गोली मारकर हत्या कर दी और हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा फिरौती, लूटपाट, हत्या, अपहरण, चोरियों की वारदातें की जा रही है। आज हरियाणा का व्यापारी अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है जबकि मुख्यमंत्री कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं। 














हरियाणा में लगातार अपराधिक घटनाएं होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री ने अपराध को खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाई है। हिसार में 9 दिन पहले अपराधियों द्वारा दिन-दिहाड़े फायरिंग करके 3 लोगों से करोड़ों की फिरौती मांगने वाले अपराधी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है जबकि दिन-दहाड़े 3 अपराधी मोटरसाइकिल पर आकर महिंद्रा शोरूम पर लगभग 30 राउंड फायरिंग करके पूरे शहर में घूम कर फरार हो जाते हैं। फायरिंग करने वाले अपराधी को अभी तक ना पकडऩा सरकार व पुलिस प्रशासन की विफलता का जीता जागता सबूत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारी लगातार 9 दिन से अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए सडक़ों पर प्रदर्शन कर रहा है और जिसके लिए व्यापारियों ने 5 जुलाई को हिसार बंद का अहवान किया है। 5 जुलाई को हिसार बंद ऐतिहासिक होगा। जिसमें हर ट्रेड का व्यापारी, सामाजिक व धार्मिक संस्था बढ़-चढक़र भाग लेगी। 













इस अवसर पर सब्जी मंडी प्रधान सुरेश जुनेजा, प्रधान ओमप्रकाश राडा, संरक्षक मोहनलाल सैनी, सचिव प्रीतम सैनी, काठ मंडी के प्रधान महावीर जांगड़ा, राधेश्याम आर्य, माशाखोर एसोसिएशन के प्रधान लाखाराम, लोहा मंडी प्रधान सीताराम सिंगल, संरक्षक घनश्याम दास गर्ग, सचिव दिनेश डाबडा वाले, फ्लेक्स मार्केट से सौरभ पुरी, राधे श्याम मययड, सुभाष असरावां, माखनलाल सैनी, हरि सिंह सैनी, योगेश बड़वा, राज कुमार, बंटी सैनी, रमेश, प्रवीण, हंसराज, हरिकेश, सतीश सैनी, सुमित कुमार, महिपाल शर्मा, गुलशन कुमार, आदर्श कुमार, सुधीर सिंह आदि में व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

ये भी पढ़ें:-
Hisar News Today: नलवा क्षेत्र के तीन दर्जन गांवों के लिए हरियाणा सरकार ने जारी की ग्रांट, देखें किस गांव को कितनी मिली ग्रांट ,
Bhiwani News Today: लोहारू हल्के को मिली 35 करोड़ की ग्रांट, गांव की फिरनियो को पक्का करने ,एससी, बीसी चौपाल की मरम्मत व फिरनियों में लगेंगी लाइटे ,
विभागों में दो लाख पद खाली, एचकेआरएन  के तहत कार्यरत 1.18 लाख युवाओं को नियमित नौकरी दे सरकार – सैलजा
Hisar ADC का बैंकों को आदेश, लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में ना हो देरी,
Barwala News: नजदीकी गांव में छत पर सो रही महिला पर चाकू से हमला, पति और बेटे की हो चुकी है मौत,


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *