Delhi-Sirsa हाईवे पर कार रुकवा युवकों से मारपीट-लूटपाट

0 minutes, 10 seconds Read

Car stopped on Delhi-Sirsa highway, youths beaten up and looted

घायल युवक।

हरियाणा न्यूज/हिसार : हिसार- सिरसा रोड स्थित ढंदूर पुल के पास मंगलवार अल सुबह चार बजे कार के आगे कार अड़ाकर बदमाशों ने दो युवकों पर लोहे की राड से हमला कर 65 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लूट लिया। हमले में घायल आजाद नगर निवासी मुनीष (33) और दयानंद कालोनी निवासी अशोक (31) को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आजाद नगर निवासी मुनीष ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब चार बजे अपनी कार से बड़ी (हिमाचल) जा रहा था। दयानंद कालोनी निवासी अशोक कुमार उसके साथ था, जिसे कैथल उतरना था। सेक्टर 14 क्रास करते ही एक कार उनके पीछे लग गई। पीछा कर रही कार सवार दो युवक लगातार उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा कर रहे थे, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। इस दौरान डायल 112 को काल करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस का नंबर लगातार व्यस्त आ रहा था। ढंदूर पुल के पास पहुंचे तो, उन्होंने गाड़ी क्रास करते हुए उनकी कार को रुकवा लिया। 

उन्होंने बात करने के लिए अपनी कार का शीशा खोला तो दो बदमाश थे। उनके हाथ में लोहे की राड व चाकू थे। बदमाशों ने कंडक्टर सीट पर बैठे अशोक को कार से बाहर खींचा और लोहे की राड से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके सिर पर लोहे की रोड से वार कर दिए। इससे वह बेहोश हो गया। बदमाश उसकी कार से 45 हजार रुपये, एक आइफोन, सोने की चेन, महंगी घड़ी निकाल कर ले गए।

अशोक के कान पर आए छह टांके

दयानंद कालोनी निवासी अशोक ने बताया कि वह यमुनानगर में सिविल अस्पताल में नर्सिंग आफिसर है। उसने यमुनानगर जाने के लिए आनलाइन बुकिंग की थी। आजाद नगर के मनीष के साथ कैथल तक साथ जा रहा था। इस दौरान दोनों से ढंदूर पुल के पास के पास लूट हो गई है। दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उसके कान पर चोट आई है। कान में छेद होने के कारण छह टांके आए हैं। नया फोन लेने के लिए घर 20 हजार रुपये घर लिए थे। बदमाश पैसे, फोन छीनकर ले गए।

ये भी पढ़ें:-

Rohtak News Today: महम में युवक ने लगाया फंदा, बुधवार सुबह खेतों में पेड़ से लटका मिला निंदाना गांव का युवक

Barwala News Today: नहरी पानी को लेकर हुए झगड़ा, झगड़े में महिला सहित तीन घायल, केस दर्ज

हिसार छोड़ें या बदमाशी, बदमाशों पर सख्त एसपी दीपक सहारण, तस्करों का नेटवर्क भी तोड़ा जाएगा 

Barwala News: नजदीकी गांव में छत पर सो रही महिला पर चाकू से हमला, पति और बेटे की हो चुकी है मौत

हिसार में फायरिंग कर फिरौती मांगने का मामला :पांच जुलाई को हिसार बंद का ऐलान,

Hisar News Today: नलवा क्षेत्र के तीन दर्जन गांवों के लिए हरियाणा सरकार ने जारी की ग्रांट, देखें किस गांव को कितनी मिली ग्रांट ,
Bhiwani News Today: लोहारू हल्के को मिली 35 करोड़ की ग्रांट, गांव की फिरनियो को पक्का करने ,एससी, बीसी चौपाल की मरम्मत व फिरनियों में लगेंगी लाइटे ,
विभागों में दो लाख पद खाली, एचकेआरएन  के तहत कार्यरत 1.18 लाख युवाओं को नियमित नौकरी दे सरकार – सैलजा

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *