हिसार में वारदात : मैडिकल संचालक की कनपटी पर पिस्तौल तान मांगी फिरौती, तीन दिन में रकम नहीं दी तो रहे अंजाम भुगतने को तैयार

0 minutes, 20 seconds Read

 Incident in Hisar: Ransom demanded from medical operator by gun point. 

वारदात के बाद सचिन मैडिकल स्टोर पर जमा भीड़ व जांच करती हुई पुलिस 

हरियाणा न्यूज टूडे/ सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर
: हिसार से एडीजीपी श्रीकांत जाधव का ट्रांसफर होने के बाद अपराधियों में मानव किसी ने जान फूंक दी हो। आए दिन हिसार जिले में अपराधियों द्वारा किसी न किसी वारदात को लेकर भय का माहौल बना रहता है। देर शाम हिसार में एक मैडिकल स्टोर पर आए दो बदमाशों ने पिस्तौल तान कर दी और 20 लाख रुपए की फिरौती देने की मांग करते हुए धमकी दी है कि अगर तीन दिन में रकम नहीं दी गई तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। 

श्रीकांत जाधव के हिसार में एडीजीपी के पद पर कार्यरत रहते हुए अपराधियों के मन में पुलिस के प्रति भय का माहौल बना हुआ था। लेकिन उनके ट्रांसफर के बाद हिसार के अपराध में एकदम से उछाल आ गया है। हिसार में अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन छीना- झपटी, लूट, फिरौती मांगने, चोरी की वारदातें सामने आने लगी हैं। हालांकि पुलिस पहले की तरह ही मुझे दी से कार्य कर रही है और अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुंच भी रहे हैं। 

मंगलवार की देर शाम करीब 7:30 बजे मिल गेट के ही दो युवक जिन्हें वह पहचानते हैं। मेडिकल हॉल पर आए और मुझ पर बंदूक तान दी और बोले यह चिट्ठी पढ़ लेना और इस पर अमल करना वरना तीन दिन बाद इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना फिर उन्होंने मेरे सामने बंदूक में गोली डाली और कुछ दूर जाकर हवाई फायर किया। 

उन्होंने बताया कि पर चिट्ठी में जिन लोगों के नाम लिखे हैं वह उन्हें नहीं जानते उनकी किसी से रंजिश या झगड़ा भी नहीं है। दहशतगर्दो के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस चौकी से कुछ दूर स्थित सचिन मेडिकल हॉल पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। अभी शाम को ही डोगरान मोहल्ले में साइ बाबा मंदिर के पास 6-7 और हुड़दंगियों ने घर पर पथराव कर दहशत का माहौल बना दिया था यह दर्शाता है कि दहशतगर्दो और गुंडा तत्वों को पुलिस का खोफ बिल्कुल खत्म हो चुका है।

मेडिकल स्टोर पर हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल स्टोर संचालक से पूरी जानकारी लेकर पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana News Today: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा वेश्यावृत्ति का धंधा, पुलिस ने रेड कर 4 लड़कियों सहित 9 लोगों को किया गिरफ्तार

Top 5 best school in Hisar,
Top School Narnaund,  

श्मशान घाट में अफीम की खेती, पुलिस ने रेड मारकर बाबा सहित दो लोगों को पकड़ा, 

देर रात हिसार के पार्क में बवाल : पार्क में अश्लील हरकतें करते करते युवक युवती पकड़े, युवक युवती के दोस्तों ने पार्क में किया हंगामा 

Adampur Mandi News: नौकरी लगाने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये ठगे, दो के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

जींद गोहाना रोड़ पर हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचला, पिता की आंखों के सामने बेटे की तड़प तड़प कर मौत

Narnaund Newsजुगाड़ वाली बाइकों पर हिसार पुलिस का शिकंजा, अब होंगी जुगाड़ वाली बाइक जब्त 

हरियाणा का चुनावी माहौलजींद की ताजा खबर ,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *