Verification: eefe237ed2c24d7f

शादी में पटाखे बजाने को लेकर विवाद: लाठी डंडों व पत्थरों से हमला, कई घायल, दुल्हा-दुल्हन कैद

0 minutes, 4 seconds Read

Controversy over bursting of firecrackers at wedding, Haryana News Today, 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज : इन दिनों विवाह शादियों का खुब सीजन चल रहा है। शादी समारोह में नाच गाना वह पटाखे बजाना आम बात हो गई है। शादी समारोह में पटाखे बजाने को लेकर विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया तो दूसरे पक्ष ने खूब पत्थर बरसाए। इस हमले में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया है वहीं दूल्हा दुल्हन इस हमले से बचने के लिए कमरे में कैद हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शादी समारोह स्थल के बाहर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।‌

बताया जा रहा है कि जैसे ही इस बात का मुन्नीलाल और उसके चाचा के परिवार के लोगों को पता चला तो वह लाठी डंडे लेकर शादी समारोह स्थल में घुस गए और वहां पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हमला होने से किसी के कुछ समझ में नहीं आ रहा था और शादी समारोह में अफरातफरी मच गई।

इस हमले के बाद शादी समारोह में आए लोगों में भगदड़ मच गई और वह अपनी जान बचाने के लिए वाटिका में बने कमरों के अंदर अपने आप को बचाते हुए दिखाई दिए जिसकी कुछ वीडियो शनिवार को खूब वायरल हो रही है। वहीं दूल्हा-दुल्हन भी अपना बताओ करने के लिए कमरे में कैद हो गए। वायरल वीडियो में शादी समारोह पर ईंट पत्थर और लाठी डंडों से हमले के बाद लोग भागते हुए सब दिखाई दे रहे हैं। 

मॉडल टाउन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को रेवाड़ी के कोनसीवास रोड़ पर स्थित किसान वाटिका में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। वाटिका के सामने जूस और कन्फेक्शनरी की दुकान के मालिक सैनी अपनी दुकान को खोले हुए था कि पटाखे बजाने को लेकर शादी समारोह में आए युवकों का उसके झगड़ा हो गया। दुकानदार मुनीलाल और उसके चाचा हुकुम ने बताया कि जब उन्होंने पटाखे बजाने से मना किया तो शादी समारोह में आए यूं कौन है उनके ऊपर पत्थरों से वार कर दिया। 

मुन्नीलाल ने बताया कि जब युवाओं की दुकान के बाहर पटाखे बजा रहे थे तो कुछ पटाखे उसकी दुकान के अंदर घुस गए और जब उसने मना किया तो युवक नहीं माने। जब उसने कहा कि वह पुलिस को बुला रहा है तो हमलावरों ने कहा कि वह खुद पुलिस वाले हैं उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और उस पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए, दुकानदार मुनीलाल और उसके चाचा हुकुम को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा रहा है जबकि शादी समारोह में आए लोगों का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer