Verification: eefe237ed2c24d7f

MDU Rohtak से छात्रा लापता : हॉस्टल में रहकर कर रही थी पढ़ाई ; जाने हरियाणा के किस जिले की रहने वाली है छात्रा

0 minutes, 9 seconds Read

 Girl student missing from MDU Rohtak : Haryana news Rohtak today, latest news Rohtak today, latest news haryana today, 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज रोहतक :  महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ( MDU Rohtak ) में पढ़ाई करने वाली 21 वर्षीय छात्र अज्ञात परिस्थितियों में लापता होने का मामला संज्ञान में आया है। छात्रा गांव से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एमडीयू के हॉस्टल ( MDU Rohtak hostel )  में रहकर ही पढ़ाई कर रही थी और वह बिना बताए हॉस्टल से कहीं चली गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस ने की तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। 

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष में दाखिला लेकर पढ़ाई कर रही थी और वह पढ़ाई करने के लिए यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रह रही थी। 18 दिसंबर को उसकी बेटी एमडीयू के हॉस्टल से बिना बताए कहीं पर चली गई। उसके पास जो मोबाइल फोन है वो भी बंद आ रहा है। जब उसकी बेटी का मोबाइल फोन नहीं मिला तो उन्होंने हॉस्टल में फोन कर पता किया तो वहां पर भी कोई अता-पता नहीं चला। 

बेटी के बारे में कोई सूचना नहीं मिलने पर वह रोहतक पहुंचे और हॉस्टल में पता कर अपने रिश्तेदारियों व जान पहचान की जगह पर भी फोन कर अपनी बेटी के आने के बारे में पूछताछ की। लेकिन कहीं से भी उसकी बेटी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। आखिर में पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पीजीआई रोहतक पुलिस थाने में की। पुलिस ने गुमशुदगी की का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer