Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News Today : मकान खरीदने को लेकर उमरा गांव में भिड़े दो गुट

0 minutes, 15 seconds Read

 Hansi News Today: Two groups clashed in Umra village over buying house.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा न्यूज हांसी : क्षेत्र के गांव उमरा में रविवार को एक मकान की खरीद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए। लड़ाई झगडे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम उमरा गांव पहुंची और लड़ाई झगड़े में हुए घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। 

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन उमरा निवासी मंदीप ने बताया कि उसी के गांव निवासी राजबीर ने उससे 5 लाख रूपए उधार लिए थे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब राजबीर से उसके लिए गए रुपए वापस नहीं किए गए तो राजबीर ने अपना मकान मंदीप के एक परिजन के नाम करवा दिया। मंदीप ने बताया कि करीब एक महीने पहले राजबीर संदिग्ध परिस्थितियों में गांव छोड़ कर कहीं चला गया। लेकिन गांव छोड़कर जाने से पहले वह अपने पुश्तैनी मकान का अपना हिस्सा मंदीप के नाम कर गया।

 लेकिन राजबीर के जाने के बाद उसके भाई सतबीर ने राजबीर के हिस्से के मकान पर भी कब्जा कर लिया और उसके हिस्से में बने कमरे की छत का सारा सामान उतार लिया। मंदीप ने बताया कि जब उसको इस बात का पता चला तो वह सतबीर के पास गया और उसे कहा कि राजबीर यह मकान उसके नाम करवा कर दिया था इसलिए आप इसको नहीं तोड़ सकते। तो सतबीर गुट के लोगों ने हमला कर दिया। 

मारपीट में 4 घायल

मंदीप ने बताया इसके बाद सतबीर ने उससे कहा कि उसके भाई राजबीर ने उससे भी करीब 2 लाख रूपए ले रखें हैं। इसलिए यह मकान अब मेरा है। जब उसने इसका विरोध किया तो सतबीर ने अपने भाई के साथ मिलकर मंदीप और उसके परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें उसके परिवार की दो महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए। वारदात की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गईं और घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Hansi narnaund road accident news: हांसी नारनौंद रोड़ पर सड़क हादसे में जजपा नेता घायल, दोस्त की मौत 

Hisar Accident News: हिसार में टैंकर के टायर के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

Narnaund News: नकली पुलिस वाला रौब झाड़ते हुए काबू , जींद जिले का रहने वाला है आरोपित नकली पुलिस वाला, रोहतक पुलिस का नकली आईडी कार्ड लेकर जमा रहा था धौंस 

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना 

Haryana News Today: राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार काम कर रहे प्रधानमंत्री मोदी : कैप्टन अभिमन्यु

Jind News Today: मनरेगा के तहत तलाब की खुदाई कर रही महिलाएं दबी मिट्टी में, सात महिलाओं पर गिरी मिट्टी की तोंद

Jind accident news: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जींद में हादसा, अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की मौत 

Rohtak Road Accident News: अलग- अलग सड़क हादसों में रोहतक, जींद जिले के 3 की मौत

Gohana News Today : गोहाना में लिफ्ट लेकर कैब लूटी, भागते समय पेड़ से टकराई।

नारनौंद हांसी में अवैध खनन करने वालों पर कसा शिकंजा, जेसीबी सहित वाहन जब्त

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer