Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana roadways ka chakka jaam : यात्रीगण ध्यान दें… रोडवेज का चक्का जाम आज, घर से निकले तो हो सकती है परेशानी

0 minutes, 11 seconds Read

 Haryana roadways jam: Passengers should pay attention… Roadways jam today, there may be trouble if you leave home.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फाइल फोटो हरियाणा रोडवेज। 

हरियाणा न्यूज चंडीगढ़ : बुधवार को अगर आपने कहीं बाहर जाने का प्लान बनाया है और आप रोडवेज बस में यात्रा कर बाहर जा रहे हैं तो घर से निकले तो जरा संभलकर ही निकलें। क्योंकि सांझा मोर्चा ने बुधवार को हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम का ऐलान से सफर करने वालों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, हिसार, पंचकूला समेत दूसरे लंबे रूटों पर दिक्कत आ सकती है।

कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश मुख्य संगठन सचिव अनूप लाठर, कर्मचारी नेता संदीप रंगा, आजाद गिल, सुशील इंक्कस, सज्जन रेटू ने कहा कि न्याय संहिता बिल को रद करने समेत 30 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर 24 दिसंबर को रोडवेज कर्मचारियों ने करनाल में मुख्यमंत्री कैंप का घेराव किया गया था तो उस समय 10 जनवरी से पहले सांझा मोर्चा के साथ बैठक करवाने का आश्वासन मंत्री द्वारा दिया गया था। 

लेकिन अभी तक उनके साथ बैठक नहीं हो पाई है। इसके रोष में ही उन्होंने 24 जनवरी को चक्का जाम का ऐलान किया गया था। अनूप ने कहा कि उनकी मांग है कि न्याय संहिता बिल रद किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, चालक- परिचालक वेतन विसंगति को दूर किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए 2016 में लगे चालकों को पक्का किया जाए। कर्मचारियों को अर्जित अवकाश दिया जाए। इन सब मांगों को लेकर ही रोडवेज कर्मचारी आज चक्का जाम कर रहे हैं।

चक्का जाम हुआ तो यात्रियों को होगी परेशानी

अगर रोडवेज कर्मचारियों द्वारा किया गया बसों का चक्का जाम का आह्वान सफल रहता है तो फिर जींद डिपो की 170 बसों के पहिये थम जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। जींद से चंडीगढ़, पंचकूला, दिल्ली, गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, पानीपत, हरिद्वार, सालासर, नारनौल समेत लंबे रूटों के अलावा अंतरजिला रूटों पर बसें चलती हैं, जिनमें हर रोज 20 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। बसों के चक्का जाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

निजी बस संचालकों ने कहा-चलाएंगें बसें

निजी बस संचालकों ने कहा कि वह रोडवेज की हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। वह अपनी सभी बसें सुचारू रूप से चलाएंगे। स्टेज कैरिज प्राइवेट बस एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान सुनील श्योरण ने कहा कि जींद जिले में करीब 189 निजी बसे विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। सभी बसें चलेंगी और यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जींद से नरवाना, हांसी, बरवाला, असंघ, गोहाना, पानीपत, नरवाना से कैथल, नरवाना से फतेहाबाद, टोहाना रूटों पर प्राइवेट बसें चलती है। हर रूट पर 25 से 30 प्राइवेट बसें चल रही है।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

हिसार में नवजात बच्चे का सिर व धड़ मिलने से फैली सनसनी

HARYANA News Today : नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर बनाकर वाहन चालकों से वसूली करते दो काबू ; नकली सब इंस्पेक्टर का पिता असली रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर 

Jind News Today : जींद में ASI 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने निगला जहर

Haryana News Today : विदेशी लड़की और दिल्ली के युवक का हरियाणा के रिसार्ट में शव मिलने से मचा हड़कंप 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer